raaj kumar reached at dilip kumar house at 1 30 in the night, praised him and returned रात डेढ़ बजे इसलिए दिलीप कुमार के घर जा पहुंचे थे राज कुमार, कही थी हैरान करने वाली बात, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रात डेढ़ बजे इसलिए दिलीप कुमार के घर जा पहुंचे थे राज कुमार, कही थी हैरान करने वाली बात

1961 का वो दौर था जब दिलीप कुमार और राज कुमार अपनी फिल्मों से कमाल कर रहे थे। दोनों के बीच जबरदस्त कम्पटीशन था। इसके बावजूद एक्टर राज कुमार आधी रात को दिलीप कुमार के घर जा पहुंचे थे। जानिए इसके पीछे की ये थी वजह।

Tue, 10 June 2025 11:33 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
रात डेढ़ बजे इसलिए दिलीप कुमार के घर जा पहुंचे थे राज कुमार, कही थी हैरान करने वाली बात

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक वो दौर था जब दिलीप कुमार और राज कुमार अपनी जबरदस्त एक्टिंग से कमाल कर रहे थे। दोनों की एक्टिंग शैली एक दूसरे से एकदम अलग थी, अपना एक स्टाइल था जिसके लिए उनके फैंस दीवाने थे। लेकिन जहां दो बड़े एक्टर्स होते हैं उनके बीच कम्पटीशन होना स्वाभाविक है। दिलीप कुमार और राज कुमार के बीच 36 का आंकड़ा था। लेकिन इसके बावजूद एक बार राज कुमार आधी रात को सुपरस्टार दिलीप के घर जा पहुंचे थे।

आधी रात की दिलीप कुमार के घर पहुंचे थे राज कुमार

बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद ने अपने एक इंटरव्यू में दो दिग्गज एक्टर्स के बीच के इस किस्से को बताया था। एक्टर के मुताबिक साल 1961 में आई दिलीप कुमार की फिल्म 'गंगा जमुना' थिएटर में कमाल कर रही थी। इस फिल्म को देखने एक्टर राज कुमार भी पहुंचे। आधी रात तक फिल्म खत्म हुई और एक्टर अपने घर जाने के बजाय सीधे दिलीप कुमार के घर पहुंच गए। उस समय रात के डेढ़ बजे थे। उन्होंने दिलीप कुमार को बुलाया और कहा, ‘जानी युसूफ खान तुम्हारी फिल्म गंगा जमुना देखकर आ रहे हैं। और आज हमें मालूम हुआ कि इस मुल्क में सिर्फ दो ही एक्टर हैं राज कुमार और दिलीप कुमार’। ये बात कहकर राज कुमार वहां से चले गए। इस पूरी घटना से दिलीप कुमार भी हैरान थे।

36 साल बाद साथ किया था काम

ऐसा कहा जाता है कि दिलीप कुमार और राज कुमार के बीच विवाद 1959 में आई फिल्म पैगाम से शुरू हुआ था। इस फिल्म में दोनों ने पहली बार साथ में काम किया था। एक सीन में राज कुमार ने युसूफ खान को जबरदस्त तमाचा मार दिया था। इस घटना के बाद दोनों ने साथ काम नहीं करने की जैसे कसम खा ली थी। लेकिन सुभाष घई ने दोनों को 36 साल बाद अपनी फिल्म सौदागर में कास्ट किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच अनबन की खबर थी, लेकिन डायरेक्टर ने किसी तरह स्थिति संभाल की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।