when dilip kumar called kadar khan, went to watch his drama and announced film with him मैं युसूफ बोल रहा हूं…दिलीप कुमार को पहचान नहीं पाए थे कादर खान, फोन कॉल ने बदल दी एक्टर की जिंदगी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मैं युसूफ बोल रहा हूं…दिलीप कुमार को पहचान नहीं पाए थे कादर खान, फोन कॉल ने बदल दी एक्टर की जिंदगी

बॉलीवुड एक्टर कादर खान के फिल्मी सफर से एक किस्सा जुड़ा हुआ है। ये किस्सा है एक फोन कॉल का। जब कादर नाटकों के हीरो थे तो उन्हें असली हीरो दिलीप कुमार ने फोन कर हैरान कर दिया था।

Tue, 4 Nov 2025 12:47 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
मैं युसूफ बोल रहा हूं…दिलीप कुमार को पहचान नहीं पाए थे कादर खान, फोन कॉल ने बदल दी एक्टर की जिंदगी

हिंदी फिल्मों में अपनी जानदार एक्टिंग और लेखन कला से प्रभावित करने वाले एक्टर कादर खान ने अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई। नाटकों से फिल्मों में पहुंचे एक्टर ने इतने यादगार किरदार निभाए कि आज भी उन्हें याद किया जाता है। उन्होंने करीब 300 से ज़्यादा फिल्मों में एक्टिंग की और 250 से ज़्यादा फिल्मों के लिए डायलॉग लिखने वाले कादर खान ने कभी सोचा नहीं होगा कि उन्हें ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार खुद फोन करेंगे। उन्हें ऐसे ही एक दिन अचानक फोन आया और वो हैरान हो गए।

दिलीप कुमार ने किया फोन

उन दिनों कादर खान नाटकों में काम किया करते थे। एक दिन उनका नाटक ‘ताश के पत्ते’ देखने उस समय के मशहूर कॉमेडियन आगा साहब पहुंच गए। वो कादर खान को स्टेट पर परफॉर्म करते देख हैरान थे। उससे भी बड़ी बात थी कि ये नाटक खुद कादर खान ने लिखा और डायरेक्ट किया है। आगा अगली बार जब दिलीप कुमार से मिले तो उन्होंने इस नाटक और कादर खान के बारे में उन्हें बताया। इतनी तारीफ सुनने के बाद खुद दिलीप कुमार ने कादर खान को फोन किया।

मैं युसूफ बोल रहा हूं

दिलीप कुमार ने कादर खान को फोन कर कहा, ‘मैं यूसुफ खान बोल रहा हूं’। कादर खान पहचान नहीं पाए और पूछा ‘कौन युसूफ खान’। जवाब आया, एक्टर दिलीप कुमार। कादर खान को यकीन नहीं हो रहा था कि ट्रेजेडी किंग ने खुद उन्हें फोन किया है। फिर कादर खान ने खुद दिलीप कुमार को अपना नाटक देखने बुलाया। जब दिलीप कुमार ने कादर खान की परफॉरमेंस देखी तो वो खुद को एक्टर की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। वो स्टेज पर आए और कहा, "मैं किस्मत वाला हूं कि मुझे कादर खान ने ये नाटक देखने के लिए बुलाया। मुझे तो पता ही नहीं था कि हमारे यहां इतने अच्छे-अच्छे स्टेज आर्टिस्ट हैं। इन सभी को फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक मिलना चाहिए।"

ऐसे बदल गई कादर खान की जिंदगी

दिलीप कुमार ने आगे कहा, "लेकिन फिलहाल मैं कादर खान को अपनी अगली फिल्म सगीना महतो में एक रोल देने का ऐलान कर रहा हूं। शूटिंग कल से शुरू हो रही है। एक सप्ताह बाद मेरी एक और फिल्म बैराग की शूटिंग शुरू होने वाली है। मैं उसमें भी कादर खान को एक बढ़िया रोल दूंगा।" इस तरह एक फोन कॉल ने कादर खान की जिंदगी बदल दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।