Dhurandhar The revenge you will see Akshaye Khanna in Dhurandhar 2 says Mukka and Shakeel Dhurandhar 2:‘धुरंधर’ के मुक्का बोले- आप ‘धुरंधर द रिवेंज’ में अक्षय खन्ना को…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2:‘धुरंधर’ के मुक्का बोले- आप ‘धुरंधर द रिवेंज’ में अक्षय खन्ना को…

Dhurandhar The Revenge: ‘धुरंधर द रिवेंज’ आज शाम को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का म्यूजिक एल्बम यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया है। वहीं एडवांस बुकिंग में फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की है।

Wed, 18 March 2026 08:32 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2:‘धुरंधर’ के मुक्का बोले- आप ‘धुरंधर द रिवेंज’ में अक्षय खन्ना को…

Dhurandhar The Revenge: ‘धुरंधर’ के सुपरहिट होने के बाद आज सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने जा रही है। जब ‘धुरंधर’ आई थी तब रणवीर सिंह से ज्यादा अक्षय खन्ना वायरल हुए थे। लोगों को अक्षय खन्ना का किरदार (रहमान डकैत) और उनका डांस बहुत पसंद आया था। ऐसे में लोग ये जानने के लिए बेताब हैं कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ में अक्षय खन्ना हैं या नहीं, क्योंकि ‘धुरंधर’ के अंत में उनके किरदार की मौत हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: धुरंधर 2 के क्रेज, एडवांस बुकिंग के जरिए कमाए 153 करोड़, इमोशनल हुए रणवीर

क्या बोले मुक्का और शकील?

फिल्म में मुक्का और शकील का किरदार निभाने वाले एक्टर्स रजत और विक्रम ने इस सवाल का जवाब दिया है। फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में रजत अरोड़ा ने कहा, ‘आप ‘धुरंधर द रिवेंज’ में अक्षय खन्ना को जरूर देखेंगे, लेकिन फ्लैशबैक में नहीं। वो सीन में दिखाया जाएगा कि वो सीन क्यों हुआ था तब वो थे। बस दोनों को कनेक्ट करने के लिए उनके कुछ सीन्स दिखाए जाएंगे, लेकिन वो फिल्म में नहीं है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय खन्ना को ही नहीं, ‘धुरंधर’ की वजह से इन 6 एक्टर्स को भी मिला फेम

‘धुरंधर’ से ज्यादा ग्रांड है ‘धुरंधर 2’

वहीं विक्रम भांबरी ने कहा, ‘अब तक आपने ये देखा… उसमें दिखेंगे रहमान भाई।’ इसके अलावा, रजत और विक्रम ने बताया कि ‘धुरंधर द रिवेंज’, ‘धुरंधर’ से ज्यादा ग्रांड होने वाली है। ‘धुरंधर द रिवेंज’ में बहुत सारे मजेदार गाने सुनने को मिलेंगे, इमोशंस ज्यादा देखने को मिलेंगे, एक्शन नेक्स्ट लेवल पर होंगे।

‘धुरंधर 2’ एडवांस बुकिंग

18 मार्च (पेड प्रिव्यू): फिल्म ने 18 मार्च के शोज के लिए 44.25 करोड़ रुपये की जबरदस्त एडवांस बुकिंग कर सबको चौंका दिया है।

19 मार्च (डे 1): पहले दिन के अब तक 7 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं, जिससे 33.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन पहले ही सुरक्षित हो गया है।

ग्लोबल मार्केट: भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। केवल वीकेंड की एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट से 75 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि बटोर ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में CBFC ने लगाए 21 कट, लंबी है बदलावों की लिस्ट, मिला A सर्टिफिकेट

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस

एक्सपर्ट्स को पूरा भरोसा है कि 18 मार्च की शाम (पेड प्रिव्यू) और 19 मार्च के कलेक्शन को मिलाकर यह फिल्म 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।