Dhurandhar 2 The Revenge Passed by Censor Borad with 21 Cuts and Several Important Changes धुरंधर 2 में CBFC ने लगाए 21 कट, जानिए क्या-क्या बदला गया, फिर भी मिला A सर्टिफिकेट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 में CBFC ने लगाए 21 कट, जानिए क्या-क्या बदला गया, फिर भी मिला A सर्टिफिकेट

Dhurandhar 2 The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के लिए तैयार है, सेंसर बोर्ड से फिल्म को हरी झंडी मिल गई है, लेकिन उसके लिए बदलावों की एक लंबी लिस्ट पकड़ा दी गई है।

Tue, 17 March 2026 09:47 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 में CBFC ने लगाए 21 कट, जानिए क्या-क्या बदला गया, फिर भी मिला A सर्टिफिकेट

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के लिए तैयार है और अब सेंसर बोर्ड ने भी इसे हरी झंडी दे दी है। फिल्म के वॉयलेंट कॉन्टेंट और भाषा को देखते हुए CBFC ने इसे 'A' सर्टिफिकेट दिया है। यानि फिल्म सिर्फ वयस्कों के लिए रहेगी और 18 साल से कम उम्र के बच्चे यह फिल्म थिएटर्स में एन्जॉय नहीं कर पाएंगे। फिल्म में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को थिएटर्स तक पहुंचाने के लिए मेकर्स को इसमें 21 कट और बदलाव करने पड़ेंगे। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुल 94 सेकंड यानी 1 मिनट 34 सेकंड की फुटेज पर कैंची चलाई है।

फिल्म के कौन-कौन से सीन्स पर चली कैंची

फिल्म में हिंसा का स्तर इतना ज्यादा था कि सेंसर बोर्ड ने 4 मुख्य सीन्स में करीब 34 सेकंड की क्लिप कम कर दी है। हथौड़े से सिर पर वार करने वाले सीन में 2 सेकंड की कटौती की गई है। फिल्म में सीमेंट ब्लॉक से हमला करने वाला एक वॉयलेंट सीन है जिसको 4 सेकंड छोटा किया गया है। इतना ही नहीं, आंखों को कुचलने वाले रूह कंपा देने वाले एक सीन को भी 4 सेकंड छोटा किया गया है। सबसे बड़ा कट सिर काटने और लात मारने वाले सीन्स में लगा है, जहां 24 सेकंड का फुटेज हटा दिया गया है। मेकर्स को यह भी निर्देश दिया गया है कि वो फिल्म की शुरुआत में 'डिस्टर्बिंग कॉन्टेंट' और 'ड्रग्स' से जुड़ा डिस्क्लेमर जोड़ें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोरा के विवादित गाने पर रकीब आलम का जवाब, मैंने नहीं डायरेक्टर ने लिखा गाना

गालियों पर लगा बैन और कई बड़े सुधार

सीन्स में कट लगाने के अलावा सेंसर बोर्ड ने फिल्म की भाषा पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। फिल्म में इस्तेमाल किए गए कई आपत्तिजनक शब्दों और गालियों को या तो म्यूट कर दिया गया है या फिर उन्हें बदला गया है। दो जगहों पर किरदारों के नाम भी बदले गए हैं। सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म में बदलाव के लिए पकड़ाई गई लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। सब-टाइटल्स में एक ऐतिहासिक घटनाओं और एक शहर के नाम को भी ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। फिल्म में प्रधानमंत्री के संदर्भ और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल के लिए आधिकारिक अनुमति पत्र और जानवरों वाले सीन्स के लिए AWBI का सर्टिफिकेट भी बोर्ड को सौंपा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 के 24 घंटे लगेंगे शो, मराठा मंदिर में DDLJ की टाइमिंग भी बदली

इसके बावजूद पार्ट-1 से लंबा होगा सीक्वल

इन सभी बदलावों के बाद ही फिल्म को फाइनल सर्टिफिकेट मिला है। लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि फिल्म में इतने सारे कट लगाने के बाद इसकी लंबाई में फर्क पड़ने वाला है तो आप गलत हैं। सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म का टोटल रनटाइम 229.06 मिनट यानि 3 घंटे 49 मिनट और 6 सेकंड है। अगर इसकी तुलना पहले पार्ट से करें तो धुरंधर का पहला हिस्सा 214 मिनट का था। यानी यह सीक्वल अपने पिछले पार्ट से भी 15 मिनट ज्यादा लंबा है। अलग-अलग वजहों से फिल्म लगातार बज में बनी हुई है, अब देखना यह है कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हश्र होने वाला है, क्या फिल्म का सेकंड पार्ट, पहले पार्ट की तुलना में ज्यादा बड़ा हिट होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 पहले ही दिन कमाएगी ₹200 करोड़? कुल कमाई का लगाया जा रहा ये अनुमान!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।