Before Release of Dhurandhar the revenge know about 6 actors got fame after Dhurandhar success अक्षय खन्ना को ही नहीं, ‘धुरंधर’ की वजह से इन 6 एक्टर्स को भी मिला फेम
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनअक्षय खन्ना को ही नहीं, ‘धुरंधर’ की वजह से इन 6 एक्टर्स को भी मिला फेम

अक्षय खन्ना को ही नहीं, ‘धुरंधर’ की वजह से इन 6 एक्टर्स को भी मिला फेम

‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले आपको उन एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने छोटा रोल करके भी फेम हासिल किया है। वे ‘धुरंधर’ की वजह से चर्चा में आ गए हैं।

Vartika TolaniWed, 18 March 2026 12:08 AM
1/7

धुरंधर

'धुरंधर 2' 18 मार्च की शाम को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले आपको बताते हैं कि 'धुरंधर' की वजह से किन कलाकारों को फेम हासिल हुआ है। जी हां, 'धुरंधर' के कारण सिर्फ अक्षय खन्ना ही नहीं, कई अन्य कलाकार भी चर्चा का विषय बन गए हैं। इनमें से कुछ पार्ट-2 में भी नजर आएंगे।

2/7

बिमल ओबेरॉय (शिरानी अहमद बलोच)

बिमल ओबेरॉय ने 'धुरंधर' में बलूच यूनाइटेड फोर्स (BUF) के लीडर शिरानी अहमद बलूच का किरदार निभाया है। पिछले कई सालों से छोटे-मोटे रोल करने वाले एक्टर बिमल ओबेरॉय को 'धुरंधर' ने सिर्फ फेम दिलाया है बल्कि उनकी बॉलीवुड इमेज को रिफ्रेश भी किया है।

3/7

रजत अरोड़ा (मुक्का गुरसेवक सिंह)

रजत अरोड़ा ने 'धुरंधर' में मुक्का गुरसेवक सिंह का किरदार निभाया है। रजत को स्क्रीन टाइम कम मिला, लेकिन उन्होंने उसमें भी अपनी एक्टिंग और बॉडी लैंग्वेज से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। रजत ने 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद इंटरव्यूज दिए और रणवीर सिंह को अपनी इंस्पिरेशन बताया।

4/7

नवीन कौशिक (डोंगा)

नवीन कौशिक 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर', 'इनसाइड एज' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन फेम उन्हें 'धुरंधर' में रेहमान के राइट हैंड 'डोंगा' बनकर मिला। फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखकर बताया था कि उन्हें खुद पर और खुद की मेहनत पर डाउट होने लगा था, लेकिन 'धुरंधर' की वजह से उनका कॉन्फिडेंस वापस आया है।

5/7

दानिश पंडोर (उजैर बलूच)

दानिश पंडोर ने 'धुरंधर' में रेहमान के भाई और बलूच गैंग के सेकंड‑इन‑कमांड उजैर बलूच का रोल प्ले किया है। पहले मॉडलिंग और फिर छोटे रोल्स करने वाले दानिश के लिए साल 2025 टर्निंग ईयर बना। वह 'छावा' में इखलास खान और 'धुरंधर' में उजैर बलूच का किरदार निभाकर हिट हो गए।

6/7

मशहूर अमरोही (नवाब शफीक)

मशहूर अमरोही ने 'धुरंधर' में नवाब शफीक का किरदार निभाया है। उन्होंने अपने डेडिकेशन, बॉडी लैंग्वेज और एक्टिंग से अपने कैरेक्टर में जान डाल दी। वह ऐसे एंटी‑हीरो बने जो बिना जोर‑जबरदस्ती के भी दर्शकों की याद में बस गए।

7/7

आसिफ अली हैदर खान (बाबू डकैत)

आसिफ अली हैदर खान ने 'धुरंधर' में बाबू डकैत यानी रहमान डकैत के पिता और पठान गैंग के लीडर का रोल निभाया है। इससे पहले कई शोज में नजर आ चुके हैं, लेकिन 'धुरंधर' के जरिए उन्हें पहली बार बड़े‑स्केल की बॉलीवुड एक्शन एंटरटेनर में इस तरह का रोल करने का मौका मिला।