Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म का फर्स्ट हाफ ब्लॉकबस्टर, बड़े साहब को लेकर तेज हुई चर्चा
Dhurandhar The Revenge LIVE Updates: स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यही कारण है कि ट्रेड एनालिस्ट को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं।

Dhurandhar The Revenge: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ आज (18 मार्च) शाम को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-थ्रिलर का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ये फिल्म 3 घंटे 49 मिनट की है। फिल्म में दिखाए गए एक्शन और इस्तेमाल की गई भाषा को ध्यान में रखते हुए CBFC ने ‘धुरंधर द रिवेंज’ को A सर्टिफिकेट दिया है। मतलब सिर्फ 18 साल से बड़े लोग ही ये फिल्म सिनेमाघरों में देख पाएंगे।
LIVE Updates
9:23 Dhurandhar The Revenge: धुरंधर 2 में दिखी नरेंद्र मोदी की झलक
'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में आ चुकी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2014 के चुनाव में जीत के बाद की स्पीच को दिखाया गया है।
8:14 Dhurandhar The Revenge: आने लगे सोशल मीडिया रिव्यूज
7:03 Dhurandhar The Revenge: पेड प्रिव्यू देखने पहुंच रहे लोग
धुरंधर 2 के पेड प्रिव्यू वाले शोज शुरू हो चुके हैं। लोग बड़ी संंख्या में फिल्म को देखने भी पहुंच रहे हैं।
6:01 Dhurandhar The Revenge: मूवी रिलीज से पहले वायरल हो रहा रणवीर सिंह का वीडियो
धुरंधर 2 की रिलीज से पहले रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।ये वीडियो एक म्यूजिक लॉन्च इवेंट का है। रणवीर वीडियो में कहते हैं- ये फिल्म भारतीय सिनेमा का भविष्य बदलने वाली है।
5.15 Dhurandhar The Revenge : केआरके का पोस्ट
कमाल आर खान यानी केआरके ने धुरंधर को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा धुरंधर 2 के प्रोड्यूसर 2के कंटेंट नहीं दे पाए टाइम में। इसी वजह से 50 प्रतिशत शो(5बजे) के कैंसल हो गए हैं ऑल ओवर इंडिया।
4.30 PM - Dhurandhar The Revenge : फिल्म ने तोड़ डाले ये रिकॉर्ड
धुरंधर 2 ने बुक माय शो में इतिहास रच दिया है। फिल्म ने एडवांस टिकट सेल में नंबर 1 पर जगह बना ली है। सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक 18 मार्च तक यानी फिल्म रिलीज से 1 दिन पहले धुरंधर 2 ने 14.81 लाख की टिकट बेच दी हैं। इस फिल्म ने जवान का 11.02 लाख का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
वहीं 24 घंटे प्री रिलीज में फिल्म ने एनिमल 7.24 लाख, टाइगर 3, 4.73 लाख और छावा 4.69 लाख के साथ पछाड़ दिया है।
4. 10 Pm - Dhurandhar The Revenge : धुरंधर 2 रिलीज 19 मार्च को हो रही है, लेकिन गुरुवार को पेड प्रीव्यू चल रहे हैं और इसे लोग देखने खूब जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी को कोई भी देखने जा सकता है।
3. 40 Pm - Dhurandhar The Revenge : 19 हजार शो हुए बुक
धुंरधर 2 को लेकर नया अपडेट आया है। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के 19,400 शो काउंट हो चुके हैं गुरुवार को।
3.00 PM - Dhurandhar The Revenge : फिल्म का रनटाइम थोड़ा किया कम
धुरंधर 2 को 1 मिनट 34 सेकेंड कम कर दिया है और 25 सेकेंड फुटेज को रिप्लेस कर दिया है। रन टाइम पर सर्टिफिकेट 3 घंटे 49 मिनट्स और 6 सेकेंड है।
14:30 PM - Dhurandhar The Revenge: आधिकारिक बयान
तमिलनाडु के कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में तमिल भाषा में 'धुरंधर: द रिवेंज' के पेड प्रिव्यू शोज कैंसिल कर दिए गए हैं। कोयंबटूर और तिरुप्पुर में स्क्रीन चलाने वाले 'ब्रॉडवे सिनेमाज' ने इसके पीछे की वजह बताई है। आधिकारिक बयान में उन्होंने लिखा, 'धुरंधर: द रिवेंज के आज शाम के तमिल पेड प्रिव्यू शोज कैंसिल कर दिए हैं क्योंकि फिल्म अभी तक थिएटर नहीं पहुंची है। इनकी जगह हिंदी पेड प्रिव्यू शोज दिखाए जाएंगे। हम जल्द ही रिफंड की प्रक्रिया शुरू करेंगे।'
14:00 PM - Dhurandhar The Revenge: आदित्य धर ने दिया सरप्राइज
आदित्य धर ने कहा कि फिल्म के खत्म होने के बाद भी सीट्स उठना नहीं क्योंकि क्रेडिट्स के खत्म होने के बाद आपको लिए एक सरप्राइज है।
13:40 PM - Dhurandhar The Revenge: राम गोपाल वर्मा का पोस्ट
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर द रिवेंज’ का क्रेज देख लिखा, ‘यह शोले से 100 गुना ज्यादा शानदार फिल्म साबित होगी। इसके आगे मुगल-ए-आजम से लेकर अब तक बनी सभी बड़ी फिल्में टीवी सीरियल जैसी लगेंगी।’
13:20 PM - Dhurandhar The Revenge: क्या आज समय पर शुरू होंगे शोज?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज फिल्म का तेलुगू वर्जन रिलीज नहीं होगा। वहीं हिंदी वर्जन थिएटर्स तक पहुंच गया है इसलिए समय पर शोज के शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
12:41 PM - Dhurandhar The Revenge: आदित्य धर का पोस्ट
आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस से रिक्वेस्ट की है कि वे फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ के स्पॉइलर्स शेयर न करें।
12:01 PM - Dhurandhar The Revenge: ‘धुरंधर 2’ सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी - विक्रम
‘धुरंधर 2’ शकील कमांडो का किरदार निभाने वाले एक्टर विक्रम भाम्ब्री ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि ‘धुरंधर 2’ दुनिया भर में इतिहास रचेगी। इतना ही नहीं, रिकॉर्ड्स भी तोड़ेगी। उन्होंने आदित्य धर की तारीफ भी की। उन्होंने बताया कि आदित्य एक्टर्स को अपने किरदारों को अपने तरीके से निभाने की आजादी देते हैं और साथ ही यह भी पक्का करते हैं कि सीन एकदम सही लगे।
10:50 AM - Dhurandhar 2: पाकिस्तान से इंस्पायर्ड हैं ‘धुरंधर 2’ के दो गाने
‘धुरंधर 2’ के पांच गाने रिलीज हुए हैं। इनमें से दो गानों का कनेक्शन पाकिस्तान से है। यहां पढ़िए डिटेल्स रिपोर्ट।
10:00 AM - Dhurandhar 2: अर्जुन ने फैंस से कहा- प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद
सारा अर्जुन ने फैंस के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'आप सभी ने मुझे और 'धुरंधर' को जो प्यार और हौसला दिया है, उसके लिए धन्यवाद। यह फिल्म आप सभी (दर्शकों) की वजह से ही है। असली धुरंधर तो हमारे दर्शक ही हैं।'
9:00 AM - Dhurandhar The Revenge LIVE Updates: इन पांच राज्यों से हुई सबसे ज्यादा कमाई
एडवांस बुकिंग के मामले में पांच राज्य ऐसे हैं जहां से ‘धुरंधर 2’ ने सबसे ज्यादा कमाई की है।
1. महाराष्ट्र - 9.47 करोड़
2. कर्नाटक - 5.84 करोड़
3. दिल्ली - 5.82 करोड़
4. गुजरात - 2.22 करोड़
5. उत्तर प्रदेश - 1.62 करोड़
8:25 AM - Dhurandhar The Revenge LIVE Updates: फिल्म के गाने
‘धुरंधर द रिवेंज’ का म्यूजिक एल्बम 17 मार्च की शाम को रिलीज कर दिया गया है। आप ‘धुरंधर 2’ के सारे गाने यूट्यूब पर सुन सकते हैं।
7:45 AM - Dhurandhar 2 LIVE Updates: रणवीर बोले- बदलेगा इंडियन सिनेमा का भविष्य
रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर द रिवेंज’ के म्यूजिक लॉन्च पर कहा, ‘अब ‘धुरंधर द रिवेंज’ रिलीज होगी जिसका न सिर्फ देश में, बल्कि पूरी दुनिया में बेसब्री से इंतजार है। इतना बता दूं, अब इंडियन सिनेमा का मुस्तकबिल ‘धुरंधर द रिवेंज’ तय करेगा।’
7:15 AM - Dhurandhar 2 LIVE Updates: सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची
सेंसर बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट देने से पहले कई अपशब्दों को म्यूट करवाया है और कुछ को बदलवाया। इतना ही नहीं सिर पर हथौड़ा मारने, सिर काटने, लात मारने, सिर पर सीमेंट के ब्लॉक से वार करने और आंख कुचलने जैसे दृश्यों को कम करवाया।
6:45 AM - Dhurandhar 2 LIVE Updates: वीकेंड प्रीडिक्शन
अगर 'धुरंधर 2' को लोगों का पॉजिटिव रिव्यू मिलता है तो रणवीर सिंह की फिल्म वीकेंड पर भारतीय बॉक्स ऑफिस से 300 करोड़ और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।
6:15 AM - Dhurandhar 2 LIVE Updates: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ट्रेड एक्सपर्ट्स को पूरा भरोसा है कि 'धुरंधर 2' अपने ओपनिंग डे (18 मार्च के शाम के शोज और 19 मार्च के शोज मिलाकर) पर 200 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन करेगी। अगर ऐसा होता है तो ‘धुरंधर द रिवेंज’ पहले दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली चौथी भारतीय फिल्म और बॉलीवुड की पहली फिल्म बन जाएगी।
6:00 AM - Dhurandhar 2 LIVE Updates: रणवीर सिंह का बयान
‘धुरंधर द रिवेंज’ के म्यूजिक लॉन्च पर रणवीर सिंह बोले, ‘आप लोगों ने हमारी फिल्म को ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचाने में हमारी मदद की। ये सब सिर्फ और सिर्फ आपके प्यार की वजह से ही संभव हो पाया हैं। मैं अपनी पूरी टीम की ओर से दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों का धन्यवाद करता हूं। ‘धुरंधर द रिवेंज’ कल रिलीज होगी।’
5:45 AM - Dhurandhar 2 LIVE Updates: ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 18 मार्च के शोज के लिए 44.25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम एडवांस बुकिंग कर सबको चौंका दिया है। 19 मार्च की 7 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुकी हैं, जिससे 33.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन पक्का हो गया है। विदेशों में भी फिल्म का बोलबाला देखने को मिल रहा है। वीकेंड की एडवांस बुकिंग के जरिए विदेशों से फिल्म ने 75 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। अगर इन सभी आंकड़ों को जोड़ दें, तो फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही ग्लोबली 153 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
सार
फिल्म का नाम- धुरंधर 2/धुरंधर द रिवेंज
एक्टर्स- रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल
डायरेक्टर- आदित्य धर
रनटाइम: 3 घंटे 52 मिनट (सबसे लंबी फिल्मों में से एक)।
सर्टिफिकेट: A (18+ Only)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन