dhurandhar 2 ranveer singh said movie 1000 cr kamayegi to 500 crore rakesh bedi ki wajah se honge धुरंधर 2 अगर 1000 करोड़ कमाती है तो 500 करोड़ राकेश बेदी की वजह से… शूटिंग में बोले थे रणवीर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 अगर 1000 करोड़ कमाती है तो 500 करोड़ राकेश बेदी की वजह से… शूटिंग में बोले थे रणवीर

धुरंधर के जमील जमाली यानी राकेश बेदी ने फिल्म में कमाल की एक्टिंग की है। उन्होंने बताया है कि रणवीर सिंह ने शूटिंग के दौरान कहा था कि फिल्म 1000 करोड़ कमाएगी तो 500 करोड़ राकेश बेदी की वजह से होंगे।

Thu, 19 March 2026 10:20 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 अगर 1000 करोड़ कमाती है तो 500 करोड़ राकेश बेदी की वजह से… शूटिंग में बोले थे रणवीर

राकेश बेदी अपनी परफॉर्मेंस से धुरंधर 2 से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। उन्होंने ऐसा सरप्राइज दिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। राकेश बेदी ने पाकिस्तान के पॉलिटीशियन जमील जमाली का रोल निभाया है। उनका किरदार आपको फिल्म में हंसाता और मजेदार ट्विस्ट लाता है। राकेश बेदी ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उनको धुरंधर की टीम से कितना प्यार मिला। वह बोले कि आदित्य धर ने कहा था कि जब राकेश बेदी का आखिरी दिन होगा तो वह रो पड़ेंगे।

टीम से बढ़िया ट्यूनिंग

राकेश बेदी इंडिया पॉडकास्ट्स से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने धुरंधर टीम की तारीफ की। वह बोले, 'बहुत अच्छी ट्यूनिंग रही और जब मेरा लास्ट दिन था तब रणवीर ने माइक अपने हाथ में ली और बोला, 'अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1000 का धंधा करेगी तो 500 करोड़ राकेशजी की वजह से होंगे।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 की जितनी हाइप है, क्या सच में फिल्म भी उतनी ही धांसू है? पढ़िए रिव्यू

क्या बोले थे आदित्य धर

राकेश ने बताया कि उन्होंने रणवीर से कहा था कि इतनी बड़ी बात ना बोलें लेकिन रणवीर बोले कि उन्होंने जो कहा है वो दिल से कहा है। राकेश बोलते हैं, 'एक कैरेक्टर एक्टर के लिए इससे बड़ी रिस्पेक्ट और क्या हो सकती है? एक डायरेक्टर जो बोल रहा है और उसने फिल्म के दौरान मेरे कंधे पर हाथ रखकर जो बोला, 'राकेशजी जब आपका लास्ट डे आएगा ना शूटिंग का तो मैं रो पड़ूंगा। सर मैं आपको मिस करूंगा।' तो इस तरह का माहौल क्रिएट हुआ पूरी फिल्म में। तो काम अच्छा ही होगा ना।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2: उजैर बलोच ने खेली थी अरशद पप्पू के सिर से फुटबॉल? पढ़ें असली कहानी

सेकंड पार्ट में कमाल का ट्वि्स्ट

बता दें कि धुरंधर के पहले पार्ट में राकेश बेदी के रोल में ह्यूमर था जो कि दूसरे पार्ट में भी मेनटेन रहा। वहीं उनके रोल में एक कमाल का ट्विस्ट है, जिसका स्पॉयलर हम नहीं देंगे, उसके लिए आपको मूवी ही देखनी पड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Review: बॉक्स ऑफिस पर फिर आएगी 'सुनामी', तरण आदर्श ने बताया कैसी है धुरंधर-2?

किसी का सगा नहीं

राकेश बेदी फिल्म में पाकिस्तान के ऐसे पॉलिटीशियन बने हैं जो किसी का सगा नहीं है। जमील मौकापरस्त है और अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकता है। रणवीर सिंह उनकी बेटी से शादी करके उनके दामाद बन जाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।