'धुरंधर 2' में दाऊद इब्राहिम का किरदार किसने निभाया है? 'हक' में भी आए थे नजर
Dhurandhar the revenge: ‘धुरंधर द रिवेंज’ में दाऊद इब्राहिम को भी दिखाया गया है। उनका रोल क्या है ये जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी पड़ेगी, लेकिन हम आपको इतना बता सकते हैं कि उनका रोल किसने प्ले किया है।

Dhurandhar 2 Dawood Ibrahim: ‘धुरंधर द रिवेंज’ में माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम भी हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि फिल्म में दाऊद इब्राहिम का किरदार किसने निभाया है। चिंता मत कीजिए, हम स्पॉइलर नहीं देंगे। उनके रोल के बारे में आपको कुछ नहीं बताएंगे। हम सिर्फ इतना बताएंगे कि उनका रोल किस एक्टर ने प्ले किया है और वो एक्टर अब तक किन किन फिल्मों में नजर आ चुका है।
एक्टर का नाम
दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम दानिश इकबाल है। दानिश इकबाल एक्टर भी हैं, निर्देशक भी और ट्रेनर भी। उन्हें आपने 'महारानी 2' में दिलशाद मिर्जा, नाना पाटेकर के 'संकल्प' में के. सी. मजूमदार और ‘हक’ में लियाकत के रोल में देखा होगा। इसके अलावा, वे एक लोकप्रिय थिएटर कलाकार भी हैं।
इंग्लैंड से किया है एमए
दानिश ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से 3 साल का डिप्लोमा किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने चार्ल्स वॉलेस से एमए की पढ़ाई भी की है। लेकिन फेम हासिल करने के लिए वह पिछले 34 साल से संघर्ष कर रहे हैं। ‘महारानी 2’ से उन्हें पहचान मिली थी, लेकिन ‘धुरंधर 2’ की वजह से वह लोगों की नजरों में आ गए हैं।
कैसी है फिल्म ‘धुरंधर 2’?
लाइव हिन्दुस्तान ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को 3.5 स्टार्स दिए हैं। बता दें, ‘धुरंधर 2’ में ‘धुरंधर’ से भी ज्यादा गाली गलोच और मारधाड़ है। फिल्म के एक्शन सीन्स बहुत बेहतरीन है। हालांकि, फिल्म के गानों का इस्तेमाल पूरा मजा किरकिरा कर देता है। अगर आपको बिना स्पॉइलर वाला रिव्यू पढ़ना है तो आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन