dhurandhar casting r madhavan shoot only for 12 days, sanjay dutt akshaye khanna were not sure for the film आर माधवन ने सिर्फ 12 दिनों में शूट की धुरंधर अक्षय खन्ना-संजय दत्त फिल्म के लिए नहीं थे राजी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

आर माधवन ने सिर्फ 12 दिनों में शूट की धुरंधर अक्षय खन्ना-संजय दत्त फिल्म के लिए नहीं थे राजी

धुरंधर 2 की शूटिंग 1 साल से ज्यादा चली थी। लेकिन आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने कुछ ही दिनों की शूटिंग से ऐसा कमाल किया कि उनके किरदार सबसे असरदार साबित हुए। फिल्म के लिए पहली बार में राजी नहीं हुए थे ये एक्टर। बाद में हुए शामिल।

Sat, 28 March 2026 09:14 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
आर माधवन ने सिर्फ 12 दिनों में शूट की धुरंधर अक्षय खन्ना-संजय दत्त फिल्म के लिए नहीं थे राजी

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर की कास्ट की तारीफ हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे शानदार एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म की कहानी और एक्टर्स की शानदार परफॉरमेंस ने माहौल बनाया हुआ है। कलेक्शन के मामले में फिल्म हर रिकॉर्ड तोड़ रही है। इतने बड़े एक्टर्स को एक स्क्रिप्ट पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ आर माधवन ही फिल्म करने के लिए राजी हुए थे। इस बारे में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बात की।

मुकेश छाबड़ा ने ऐसे कास्ट किए बड़े एक्टर्स

मुकेश छाबड़ा ने बताया कि शुरुआत में अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त धुरंधर का हिस्सा बनने को लेकर हिचकिचा रहे थे। एक्टर्स फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर श्योर नहीं थे। सिर्फ आ माधवन थे जिन्होंने हां कहा था। दूसरे एक्टर्स ने हां बोलने से पहले समय लिया। मुकेश छाबड़ा ने आगे बताया कि वो और डायरेक्टर आदित्य धर ने शुरू में ही कई लोगों को कास्ट करने के बारे सोचा था। लेकिन उन्हें कभी पता नहीं था वो इतने बड़े स्टार्स को कास्ट कर लेंगे मुकेश छाबड़ा ने कहा, 'हमारे दिमाग में अलग तरह के एक्टर्स थे। फिर मैंने उन्हें (आदित्य धर) को बड़े एक्टर्स के बारे में सोचने के बारे में जोर दिया'। आगे बताया गया कि धीरे-धीरे इतने बड़े एक्टर्स फिल्म का हिस्सा बने।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 को टॉप पर पहुंचने के लिए इन फिल्मों को छोड़ना होगा पीछे
धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग

आर माधवन के किरदार का असर

खास बात ये है कि एक साल तक चली इस फिल्म की शूटिंग में आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने सिर्फ 12 से 14 दिन तक शूट किया है। मुकेश छाबड़ा ने बताया, 'माधवन एंड अर्जुन रामपाल सेट पर सिर्फ 12 दिन के लिए थे। अधिकतर एक्टर्स स्क्रीन टाइम के लिए परेशान थे कि उन्हें कितना टाइम मिलेगा। हमने उन्हें कहा कि इस फिल्म का इम्पैक्ट मैटर करता है। अगर आप माधवन के पार्ट को देखेंगे जिन्होंने सिर्फ 12 से 14 दिन का काम किया है तो उनके रोल का इम्पैक्ट ज्यादा था’।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 Live: 10 वें दिन की धमाकेदार शुरुआत, टूट सकते हैं कई रिकॉर्ड

धुरंधर 2 की अब तक की कमाई

बता दें, रणवीर सिंह धुरंधर को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म ने पिछले 9 दिनों के अंदर कई रिकॉर्ड बनाए हैं और पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों को टक्कर दे रही है। इस फिल्म ने भारत में अभी तक 718 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। आज 10वें दिन ये फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है। फिल्म का ये दूसरा वीकेंड बॉक्स ऑफिस के नंबर हिलाने वाला है। फिल्म पुष्पा 2 के तगड़े वर्ल्डवाइड कलेक्शन को टक्कर दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल दिया है जान भी देंगे…क्या आप जानते हैं किसने लिखा और गाया था ये गाना?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।