film karma song dil diya hai jaan bhi denge lyricist and singer name will shocked you दिल दिया है जान भी देंगे…क्या आप जानते हैं आत्मा को सुकून देने वाले इस गाने को किसने लिखा और गाया था?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

दिल दिया है जान भी देंगे…क्या आप जानते हैं आत्मा को सुकून देने वाले इस गाने को किसने लिखा और गाया था?

दिलीप कुमार, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ की फिल्म कर्मा के सभी गाने जबरदस्त हिट हुए थे। लेकिन एक गाना ‘हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए’ ने आत्मा को अलग ही सुकून पहुंचाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाने को किस गीतकार ने शब्द दिए और किसने दी अपनी आवाज?

Wed, 25 March 2026 11:16 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल दिया है जान भी देंगे…क्या आप जानते हैं आत्मा को सुकून देने वाले इस गाने को किसने लिखा और गाया था?

साल 1987 में एक फिल्म आई थी कर्मा। फिल्म को सुभास घई ने बनाया था। देशभक्ति पर बेस्ड इस फिल्म में दिलीप कुमार, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, नसीरुद्दीन शाह, श्रीदेवी, नूतन जैसे जबरदस्त एक्टर्स ने काम किया था। शानदार कास्ट और एक ऐसी कहानी जिसे स्क्रीन पर देखने के लिए भीड़ जमा हो जाती थी। इस फिल्म की कहानी और एक्टर्स की दमदार परफॉरमेंस के अलावा एक और खासियत थी जिसने फिल्म को सुपरहिट बनाने में कसर नहीं छोड़ी। वो खासियत थी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी के साथ गीतकार आनंद बक्शी का जुड़ जाना। इस तिकड़ी ने कई शानदार गाने बनाए और जब ये कर्मा के लिए साथ आए तो जैसे कमाल हो गया। फिल्म के सभी गाने जबरदस्त हिट थे लेकिन एक गाना जिसने मन में देशभक्ति के भाव को जगह दी।

एक गाना जिसने आत्मा को सुकून पहुंचाया

फिल्म कर्मा के वैसे तो सभी गाने शानदार थे। लेकिन एक गाना दिल को सुकून देता है। और गाना वो था ‘दिल दिया है जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए’। फिल्म में ये गाना दो बार अलग लिरिक्स के साथ सुनाई देता है इस गाने की धुन को भी कई बार अलग-अलग सीन पर सुना जा सकता है। मोहम्मद अजीज की आवाज में जब ये गाना कानों में सुनाई पड़ता है तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन इस सिंगर ने इस गाने को इतना अमर बनाया उन्हें वो पहचान नहीं मिली। कई म्यूजिक बनाने वालों ने इस बात को स्वीकार किया है कि मोहम्मद अजीज एक महान सिंगर थे लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिली। इसी गाने के फीमेल वर्जन के लिए कविता कृष्णमूर्ति ने आवाज दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलाम-ए इश्क मेरी जान…जानिए किसने लिखा था अमिताभ बच्चन-रेखा का आइकॉनिक सॉन्ग?

कर्मा फिल्म के गाने

फिल्म कर्मा के दूसरे गाने जैसे टाइटल सॉन्ग कर्मा अरुण बक्शी ने गाया था। 'दे दारू दे दारू' किशिर कुमार, महेंद्र कपूर और मनहर उधास ने गाया, 'ना जइयो परदेस' को किशोर कुमार और कविता कृष्णमूर्ति ने आवाज दी। 'मेरा कर्मा तू' गाने के लिए मनहर उधास, मोहम्मद अजीज और सुरेश वाडकर एक साथ आए थे। श्रीदेवी पर फिल्माया गाना 'ऐ मोहब्बत तेरी दास्तां' को अनुराधा पौडवाल ने गाया था। ये सभी गाने जबरदस्त हिट हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानिए क्या करते हैं अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ के चारों बच्चे

फिल्म की कमाई

बता दें, कर्मा उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को ढाई करोड़ से ज्यादा के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म ने 13 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। दिलीप कुमार, नूतन, दारा सिंह, शक्ति कपूर, अनुपम खेर जैसे एक्टर्स सपोर्टिंग रोल में नजर आए। नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की परफॉरमेंस को पसंद किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं प्राण बोल रहा हूं…जब प्राण साब ने शरत सक्सेना को फोन कर कही थी ये बात

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।