Dhurandhar 2: 10 वें कितनी हुई धुरंधर-2 की कुल कमाई? क्या तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड? Dhurandhar 2 box office collections day 10 live updates Ranveer Singh film earn this much - entertainment news
More
Hindi NewsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडDhurandhar 2: 10 वें कितनी हुई धुरंधर-2 की कुल कमाई? क्या तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2: 10 वें कितनी हुई धुरंधर-2 की कुल कमाई? क्या तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Updates: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाया हुआ है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई के बाद दूसरे हफ्ते में आंधी ला दी है। आज दूसरे शनिवार की कमाई का कलेक्शन अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को टक्कर देने वाली है। फिल्म के कलेक्शन का लाइव अपडेट पढ़िए यहां-

Dhurandhar 2: 10 वें कितनी हुई धुरंधर-2 की कुल कमाई? क्या तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड?

dhurandhar 2 live updates

Usha Shrivas| लाइव हिन्दुस्तान | Sat, 28 Mar 2026 08:02 PM
हमें फॉलो करें

Dhurandhar 2 Updates: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की आंधी 9 दिन के धांसू कलेक्शन के बाद अब 10वें दिन भी जारी रहने वाली है। फिल्म ने हर दिन किसी न किसी बड़ी फिल्म के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक कुल 755.90 करोड़ नेट कमाई कर ली है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म की अभी तक की कुल ग्रॉस कमाई 902 करोड़ 39 लाख रुपये हो चुकी है। आज शनिवारी को फिल्म एक बार फिर धमाका करने वाली है।

धुरंधर 2 के दूसरे हफ्ते का कलेक्शन

पहले हफ्ते में जबरदस्त 624.47 करोड़ कलेक्शन करने के बाद दूसरे हफ्ते के गुरुवार यानी 8 वें दिन फिल्म ने 49.70 करोड़, शुकवार, 9वें दिन 41.55 करोड़ कमाई कर इन दो दिनों में 90 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया। आज शनिवार को फिल्म पुष्पा 2 की कमाई को टक्कर दे सकती है। पुष्पा-2 की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कमाई 1471.10 करोड़ रुपये रही थी। खबर लिखे जाने तक धुरंधर-2 इस आंकड़े को पार नहीं पर पाई है। फिल्म के कलेक्शन के हर घंटे की अपडेट हम आपको यहां देते रहेंगे। (कलेक्शन की जानकारी Sacnilk से ली गई है।)

28 Mar 2026, 08:01:39 PM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: 8 बजे तक इतनी हुई कुल कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर 39 करोड़ 98 लाख रुपये की कमाई शनिवार को रात 8 बजे तक कर चुकी है। ग्रॉस कमाई की बात करें तो फिल्म 902 करोड़ से ऊपर का आंकड़ा छू रही है।

28 Mar 2026, 06:20:59 PM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: 6 बजे तक इतनी हुई कुल कमाई

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर-2 का नेट कलेक्शन शनिवार को शाम 6 बजे तक 38 करोड़ 18 लाख रुपये हो चुका है।

28 Mar 2026, 05:24:22 PM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: 5 बजे तक इतनी हुई कुल कमाई

फिल्म की शनिवार की कुल कमाई की बात करें तो 5 बजे तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर Day 10 कलेक्शन 34 करोड़ 69 लाख रुपये हो चुकी है।

28 Mar 2026, 05:11:50 PM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: 1100 करोड़ का आंकड़ा पार

Dhurandhar 2 Live Updates: वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बता करें तो धुरंधर-2 ने कमाई के मामले में 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

28 Mar 2026, 10:16:39 AM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: हर घंटे बढ़ रही है धुरंधर 2 की कमाई

सुबह 10 बजे तक- रणवीर की फिल्म ने शनिवार की सुबह धमाका करना शुरू कर दिया है। 4.66 करोड़ कमा लिए हैं। ये आंकड़ा हर घंटे बढ़ रहा है।

28 Mar 2026, 09:38:11 AM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: धुरंधर 2 की लगातार बढ़ रही है कमाई

सुबह 9 बजे -धुरंधर 2 की कमाई में एक घंटे में 1 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन जुड़ गया है। फिल्म ने अब तक 3.56 करोड़ कमा लिए हैं।

28 Mar 2026, 08:22:56 AM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: 10 वें दिन की हुई शुरुआत

सुबह 8 बजे तक- धुरंधर 2 ने दूसरे शनिवार की शुरुआत 2.76 करोड़ के साथ की है। आज फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है।

28 Mar 2026, 07:25:44 AM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: आज 10 वें दिन धुरंधर 2 से उम्मीदें

उम्मीद जताई जा रही है कि आज शनिवार, 10 वें दिन की शुरुआत शानदार होने वाली है। फिल्म की कमाई का आंकड़ा 70 करोड़ के आस-पास पहुंचने की उम्मीद है।

28 Mar 2026, 06:01:23 AM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: 10 वें दिन टूटेंगे ये बड़े रिकॉर्ड

धुरंधर 2 के 10 वें दिन कई रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। फिल्में अक्सर वीकेंड पर अच्छा परफॉर्म करती है। ऐसे में धुरंधर 100 करोड़ के आस पास कलेक्शन कर सकती है। आज की फिल्म की कमाई पुष्पा 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।