dhurandhar 2 has to surpass these films worldwide collection धुरंधर 2 को टॉप पर पहुंचने के लिए इन फिल्मों को छोड़ना होगा पीछे, इतिहास रच सकती है फिल्म, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 को टॉप पर पहुंचने के लिए इन फिल्मों को छोड़ना होगा पीछे, इतिहास रच सकती है फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने तेजी से वर्ल्डवाइड 900 करोड़ (ग्रॉस) से ज्यादा कमाई कर ली है। लेकिन फिल्म को टॉप पर पहुंचने के लिए ये पहाड़ जैसे रिकॉर्ड तोड़ने होंगे। दशकों में ऐसी फिल्में बनती हैं जो इतिहास रचती हैं। धुरंधर 2 से ये बड़ी उम्मीदें बंध गई हैं।

Wed, 25 March 2026 10:02 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 को टॉप पर पहुंचने के लिए इन फिल्मों को छोड़ना होगा पीछे, इतिहास रच सकती है फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की आंधी पिछली फिल्मों के बनाए रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में 500 करोड़ छाप लिए थे। वीकेंड के अलावा वीकडेज में भी ये फिल्म वो धमाका कर रही है जो पहले किसी हिंदी फिल्म ने नहीं किया। रिलीज के एक ही हफ्ते में फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक ये फिल्म लंबा सफर तय करने वाली है। ऐसे में फिल्म कमाई का नया रिकॉर्ड बना सकती है। लेकिन अब भी धुरंधर 2 टॉप पोजीशन से बहुत दूर है। टॉप पर पहुंचने के लिए फिल्म को दंगल, पुष्पा 2 जैसी फिल्मों के पहाड़ जैसे कलेक्शन को हिलाना होगा।

धुरंधर 2 ने हफ्ते भर में पार किया 900 करोड़ का आंकड़ा

वर्ल्डवाइड टॉप ग्रॉसिंग फिल्म की लिस्ट में सबसे ऊपर दंगल बनी हुई है। आमिर खान की फिल्म के नाम एक ऐसा कलेक्शन है जिसे समय के साथ अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 या बाहुबली जैसी फिल्में भी नहीं तोड़ पाई। धुरंधर ने भी बवाल किया लेकिन वो भी कुल कलेक्शन से दूर रही। धुरंधर 2 की कमाई की आंधी चल रही है। 1 हफ्ते में 900 करोड़ (ग्रॉस)पार वर्ल्डवाइड कलेक्शन आगे टॉप 3 फिल्मों को टक्कर दे सकती है। दंगल, पुष्पा 2 और बाबुबली जैसी फिल्मों ने समय के साथ ये पहाड़ जैसा रिकॉर्ड बनाया है। अगर धुरंधर 2 भी इसी तरह से कमाई करती रही तो देश की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है। लेकिन रास्ता आसान नहीं है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और बाहुबली जैसी बड़ी फिल्में भी दंगल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। अब धुरंधर 2 से उम्मीदें हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनिल कपूर को 18 साल बाद भी मिल रही है इस फिल्म की कमाई, अब आया इतने का चेक
worldwide top 3

टेबल से समझिए टॉप 5 फिल्मों के कलेक्शन के बारे में। ये डाटा Sacnilk से लिया गया है-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर ने लिखे हैं इन फिल्मों के सॉन्ग,सालों किया स्ट्रगल
पोजीशनफिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन (ग्रॉस)
1दंगल2070 करोड़
2बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन1788 करोड़
3पुष्पा: द राइज (पुष्पा 2)1742 करोड़
4धुरंधर1307 करोड़
5RRR1230 करोड़
10*धुरंधर:द रिवेंज (धुरंधर 2)919 करोड़ *
,

धुरंधर 2 से इतिहास रचने की उम्मीदें

धुरंधर 2 की कमाई की रफ्तार कोस समझे तो आने वाले समय में ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस वीकेंड के बाद के बद गुड फ्राइडे वाला वीकेंड है। फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। वर्ल्डवाइड 900 करोड़ पार करने वाली फिल्म को दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 1000 करोड़ और कमाने होंगे। अगर 2000 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हो गया तो इतिहास रच जाएगा। दशकों में ऐसी फिल्में बनती हैं जो इतिहास रचती हैं। धुरंधर 2 को ऑडियंस से वैसा रिस्पोंस मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक महीने में ये फिल्म टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जान से गुजरते हैं…क्या आप जानते हैं धुरंधर 2 के इस गाने को किसने लिखा था?

धुरंधर 2 की खासियत

बता दें, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ऑडियंस को अच्छा सिनेमैटिक अनुभव देती है। बीच-बीच में 90 के दशक के गाने आज के म्यूजिक के साथ सुनाई देते हैं। पाकिस्तान की पॉलिटिक्स और गैंग वॉर ऑडियंस को सीट से हिलने नहीं देते। साधारण डायलॉग लेकिन छाप छोड़ने वाली परफॉरमेंस ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।