धुरंधर में इसलिए है रणवीर-सारा की उम्र में 20 साल का अंतर, कास्टिंग डायरेक्टर बोले-दूसरे पार्ट में मिलेगा जवाब
फिल्म धुरंधर में नजर आ रही सारा अर्जुन और रणवीर सिंह की उम्र में 20 साल के अंतर पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलकर बात की है। डायरेक्टर ने उम्र के इस अंतर के पीछे का कारण बताया।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस समय चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ऑडियंस को पंसद आ रही है, सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ सीन वायरल हो रहे हैं। इस बीच फिल्म में नजर आ रही एक्ट्रेस सारा अर्जुन और रणवीर के बीच उम्र के अंतर की भी चर्चा हो रही है। रणवीर की हीरोइन बनी सारा उनसे 20 साल छोटी हैं। सोशल मीडिया पर उम्र के इस बड़े अंतर पर सवाल उठ रहे हैं। अब इस पूरे विवाद पर फिल्म की कास्टिंग करने वाले मुकेश छाबड़ा ने इसके पीछे का असली कारण बताया है। कास्टिंग डायरेक्टर ने बताया कि कहानी की जरूरत के हिसाब से फिल्म में रणवीर और सारा के किरदार के बीच 20 का अंतर दिखाया गया है।
इसलिए है रणवीर और सारा की उम्र में अंतर
इस बारे में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में कहा, "मुझे साफ तौर पर बताया गया था। फिल्म में रणवीर का किरदार उसे (सारा के किरदार) को फंसाने की कोशिश करता है। तो हमें पता था कि हमें एक उम्र में छोटी लड़की चाहिए जिसकी उम्र 20-21 साल हो। और जब दूसरा पार्ट आएगा, तो जो लोग उम्र के अंतर पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें जवाब मिल जाएगा। मुकेश छाबड़ा ने कहा कि जब उन्होंने उम्र के अंतर के बारे में खबरें पढ़ी तो उन्हें हंसी आ गई। उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा नहीं कि उनके पास 26-27 साल की अच्छी एक्ट्रेसेज नहीं है, लेकिन इस फिल्म के लिए उम्र का अंतर जरूरी था। उन्होंने कहा कि हर बात लोगों को समझा नहीं सकते, फिल्म के लिए यही सही है।
सारा अर्जुन का करियर
बता दें, रणवीर सिंह 6 जुलाई 1985 में हुआ था जबकि सारा अर्जुन 18 जून 2005 में जन्मी है। दोनों की उम्र के बीच 20 साल का अंतर है। सारा बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2011 में आई तमिल फिल्म देइवा थिरुमगल से पहचान बनाई थी। बाद में उन्होंने पोन्नियिन सेल्वन में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभा था। अब सारा धुरंधर में नजर आ रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन