ranveer singh dhurandhar when and where to watch on OTT platform जानिए OTT पर कहां देख सकेंगे रणवीर सिंह की धुरंधर, करोड़ों में बेचे गए फिल्म के राइट्स, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जानिए OTT पर कहां देख सकेंगे रणवीर सिंह की धुरंधर, करोड़ों में बेचे गए फिल्म के राइट्स

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की OTT रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। आने वाले दिनों में कमाई डबल होने की उम्मीद है। अक्षय खन्ना की परफॉरमेंस से ऑडियंस खुश हुई है।

Tue, 9 Dec 2025 06:20 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जानिए OTT पर कहां देख सकेंगे रणवीर सिंह की धुरंधर, करोड़ों में बेचे गए फिल्म के राइट्स

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर रिलीज होते ही साल की सबसे शानदार फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। सिर्फ चार दिनों में 117 करोड़ की कमाई ने ये बता दिया है कि धुरंधर लंबी चलेगी। फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत के किरदार में सब पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। थिएटर में हंगामा कर रही इस फिल्म की OTT रिलीज के बारे में जानकारी सामने आई है। ऑडियंस अगर OTT प्लेटफार्म पर देखने का इंतजार कर रही है तो ये खबर उनके लिए खास है।

नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने फिल्म के राइट्स 130 करोड़ में खरीदें हैं। ये इस साल की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। साथ ही रणवीर के करियर के लिए खास है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म धुरंधर के स्ट्रीमिंग राइट्स 130 करोड़ में खरीदे हैं। इसमें पार्ट 1 और पार्ट 2 दोनों शामिल है। यानी हर पार्ट के लिए 65 करोड़ रुपए दिए गए हैं। रणवीर के करियर की ये सबसे बड़ी OTT डील है। यानी ये फिल्म अगले कुछ महीनों में नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। आमतौर पर फिल्में थिएटर रिलीज के 6 से 8 हफ्तों बाद OTT पर आ जाती है। ऐसे में फिल्म धुरंधर जनवरी तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी जाएगी। हालांकि, OTT रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

फिल्म की कहानी और कास्ट

बता दें, 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर एक जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान के लियारी गैंग्स में अपनी पहचान बनाता है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है जो बाकी एक्टर्स पर भारी पड़ गया है। आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और संजय द्त्त जैसे एक्टर्स ने काम किया है। फिल्म को उरी बनाने वाले आदित्य धर ने डायरेक्ट की है। फिल्म ने अभी तक 140 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।