not chhaava or dhurandhar this film cross 100 crore in only 2 days read छावा या धुरंधर नहीं, इस फिल्म ने सबसे कम समय में कमाए 100 करोड़, सलमान, अजय, अक्षय रह गए पीछे
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनछावा या धुरंधर नहीं, इस फिल्म ने सबसे कम समय में कमाए 100 करोड़, सलमान, अजय, अक्षय रह गए पीछे

छावा या धुरंधर नहीं, इस फिल्म ने सबसे कम समय में कमाए 100 करोड़, सलमान, अजय, अक्षय रह गए पीछे

साल 2025 में कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं। कई ऐसे फिल्में रहीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस अपनी कमाई से हिला दिया। इस साल कई नए एक्टर्स की छोटे बजट की फिल्मों ने धमाका किया। वहीं कुछ बड़ी फिल्में ऐसी रहीं जिन्हें 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में सबसे कम समय लगा।

Usha ShrivasWed, 10 Dec 2025 03:05 PM
1/11

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जिन्हें 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में लगा सबसे कम समय।

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जिन्हें 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में लगा सबसे कम समय।

2/11

वॉर-2

इस लिस्ट में नंबर 1 नंबर पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 है। फिल्म से ऑडियंस को इतनी उम्मीदें थीं कि सिर्फ 2 दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म 14 अगस्त गुरुवार को रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 52 करोड़ और दूसरे दिन 57 करोड़ कमा कर सिर्फ दो दिनों में 109 करोड़ कमा लिए थे।

3/11

कांतारा चैप्टर 1

इस लिस्ट में कांतारा चैप्टर 1 शामिल है। फिल्म ने पहले दिन सभी भाषाओं में 74 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन 54 करोड़। इस हिसाब से फिल्म ने सिर्फ 2 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन अगर सिर्फ हिंदी भाषा की बात करें तो 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में 7 दिन का समय लगा था।

4/11

छावा

इस साल जनवरी में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म छावा ने 100 करोड़ का आंकड़ा सबसे कम 3 दिनों में पार कर लिया था। फिल्म ने 31 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी और वीकेंड खत्म होते ही फिल्म ने 116 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया था। फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई करने में सिर्फ 3 दिन लगाए। छावा साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है।

5/11

धुरंधर

छावा के बाद जिस फिल्म को 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में सबसे कम समय लगाया है वो हाल में रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर है। धुरंधर ने 27 करोड़ से अधिक कमाई के साथ ओपनिंग की थी और सिर्फ 3 दिनों में 102 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।

6/11

सैयारा

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा साल की सबसे चर्चित फिल्म मानी जाती है। नए एक्टर्स होने के बाद भी पहले दिन इन फिल्म ने 21 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 26 करोड़ और तीसरे दिन 35 करोड़। चौथे दिन 24 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद फिल्म सिर्फ चार दिनों में 100 करोड़ पार कर गई थी।

7/11

हाउसफुल 5

इस लिस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 छठे नंबर पर है। फिल्म को 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सिर्फ 5 दिनों का समय लगा था। फिल्म ने 23 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी।

8/11

स्काई फोर्स

इस लिस्ट में आगे सांतवें नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फाॅर्स शामिल है। फिल्म ने 8 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। 12 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी।

9/11

रेड 2

इस लिस्ट में आगे अजय देवगन की रेड भी शामिल है। फिल्म को 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में 8 दिन का समय लगा था। फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई 19 करोड़ से ज्यादा थी।

10/11

सितारे जमीन पर

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन को 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में 9 दिन का समय लगा था। फिल्म ने 10 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। यूट्यूब पर भी फिल्म को अच्छा रिएक्शन मिला।

11/11

सिकंदर

इस लिस्ट में सबसे आखिरी नाम सलमान खान की फिल्म सिकंदर का है। फिल्म ने 26 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी। लेकिन फिल्म को मिले रिव्यूज के बाद ऑडियंस थिएटर तक कम ही पहुंची। फिल्म को 100 करोड़ तक पहुंचने में 10 दिन लग गए थे।