dhurandhar actor gaurav gera shifted to gurugram before the film, aditya dhar said who is this actor धुरंधर मिलने से पहले गौरव गेरा ने छोड़ दी थी मुंबई, लुक टेस्ट में देखने के बाद आदित्य धर बोले- कौन है ये?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर मिलने से पहले गौरव गेरा ने छोड़ दी थी मुंबई, लुक टेस्ट में देखने के बाद आदित्य धर बोले- कौन है ये?

धुरंधर के दोनों पार्ट में नजर आने वाले एक्टर गौरव गेरा फिल्म से पहले ही मुंबई छोड़कर गुरुग्राम में जाकर बस गए थे। बाद में जब उन्हें रोल ऑफर हुआ तो आदित्य धर भी उन्हें नहीं पहचान पाए। एक्टर ने अपने काम से छाप छोड़ दी।

Sun, 29 March 2026 07:38 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर मिलने से पहले गौरव गेरा ने छोड़ दी थी मुंबई,  लुक टेस्ट में देखने के बाद आदित्य धर बोले- कौन है ये?

धुरंधर देखने वाली ऑडियंस के लिए गौरव गेरा के किरदार ने सरप्राइज कर दिया था। कॉमेडी करने वाले एक्टर को जब मुंडे हुए सिर और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ जूस बेचते देखा गया तो किसी ने उन्हें नहीं पहचाना। यहां तक कि लुक टेस्ट के दौरान खुद डायरेक्टर आदित्य धर ने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से पूछा कि आखिर ये एक्टर कौन है। जब लोगों और खुद डायरेक्टर को पता चला कि ये गौरव गेरा हैं तो सभी लोग हैरान हो गए। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा लोगों को ऐसा ही सरप्राइज करना चाहते थे। गौरव को जब कास्ट किया गया था तब वो मुंबई छोड़कर गुरुग्राम बस गए थे।

ऐसे हुई गौरव गेरा की कास्टिंग

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि जब उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी थी तो उन्होंने सोचा कि वो कैसे टिपिकल कास्टिंग ना करते हुए क्या अलग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गौरव गेरा ने बहुत सी कॉमेडी वीडियो की थी, तो लोगों को उनसे ऐसे रोल की उम्मीद नहीं थी।अगर हम किसी ऐसे को कास्ट करते जो पहले ही सीरियस रोल के लिए मशहूर है तो कोई सरप्राइज नहीं होता। मुकेश छाबड़ा ने बताया कि मैंने उनका बहुत सा काम देखा था। एक एक्टर जो मिमिक्री और कॉमेडी कर सकता है उसका टैलेंट बहुत मजबूत है। लोगों ने उन्हें जस्सी जैसी कोई नहीं में देखा है। और मुझे पता था वो कर लेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: 11वें दिन धुरंधर 2 की आंधी जारी, रविवार को बन सकता ये बड़ा रिकॉर्ड
धुरंधर 2 एक्टर गौरव गेरा

गौरव गेरा ने मुंबई छोड़ दिया था

मुकेश छाबड़ा ने बताया कि जब उन्होंने गौरव से एक रोल के लिए कांटेक्ट किया तो वो मुंबई छोड़कर गुरुग्राम में बस गए थे। उन्हें थोड़ी दाढ़ी बढ़ाने के लिए कहा गया। मुकेश छाबड़ा लोगों की गौरव् के रोल के साथ सरप्राइज करना चाहते थे। और फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स में हुआ भी कुछ वैसा ही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2: 10वें कितनी हुई धुरंधर-2 की कमाई! क्या तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड?

आदित्य धर नहीं पहचान पाए

गौरव गेरा का टेस्ट लिया गया और आदित्य धर को दिखाया गया।आदित्य ने पूछा कि ये एक्टर कौन है। जब उन्हें पता चला कि ये गौरव गेरा है वो हैरान हो गए। इंडस्ट्री के लोगों को भी लगा कोई नया एक्टर आया है। गौरव के लुक और परफॉरमेंस ने जबरदस्त छाप छोड़ी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आर माधवन ने सिर्फ 12 दिनों में शूट किया धुरंधर में अपना किरदार

फिल्म को लेकर श्योर नहीं थे एक्टर

बता दें, मुकेश छाबड़ा ने ये भी बताया कि शुरुआत में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल अपने किरदारों को निभाने के लिए श्योर नहीं थे। इन एक्टर्स ने राजी होने के लिए अपना समय लिया। लेकिन आर माधवन ने रोल सुनते ही 2 घंटे में फिल्म करने का फैसला कर लिया। बाद में छोटे किरदारों की साइन किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।