Dhurandhar 2 Live Updates: सिर्फ 11 दिनों में धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है धुरंधर 2 Dhurandhar 2 Day 11 Live Updates ranveer singh film may breaks the records read - entertainment news
More
Hindi NewsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडDhurandhar 2 Live Updates: सिर्फ 11 दिनों में धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है धुरंधर 2

Dhurandhar 2 Live Updates: सिर्फ 11 दिनों में धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है धुरंधर 2

Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की आंधी रविवार को यानी अपने 11वें दिन भी जारी है। फिल्म की हर घंटे कमाई कर रही है। कलेक्शन का आंकड़ा जानने के लिए इस आर्टिकल के साथ जुड़े रहिए। आदित्य धर की फिल्म इतिहास रचने वाली है।

Dhurandhar 2 Live Updates: सिर्फ 11 दिनों में धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है धुरंधर 2

Dhurandhar 2 Live Updates day 11

Usha Shrivas| लाइव हिन्दुस्तान | Sun, 29 Mar 2026 03:16 PM
हमें फॉलो करें

Dhurandhar 2 Live Updates: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की आंधी के आगे पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं। धुरंधर 2 रिलीज के बाद हर घंटे कमाई कर रही है। 10 दिनों की कमाई का आंकड़ा दूसरे फिल्म मेकर्स को डरा रहा है। रणवीर स्टारर इस फिल्म ने 10 दिनों में वो कमाल कर दिखाया जी कोई दूसरी इंडियन फिल्म नहीं कर पाई। कमाई की बात करें तो धुरंधर 2 ने 10 वें दिन शनिवार तक 807.68 करोड़ का धांसू कलेक्शन कर लिया है। आज 11 वें दिन फिल्म 800 करोड़ पार कर जाएगी। इसके साथ ही अगले हफ्ते तक फिल्म अपने ही पहले पार्ट के अपने हिंदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 840 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

धुरंधर 2 की धांसू कमाई

धुरंधर 2 आंधी की तरह कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,225 करोड़ ग्रॉस से ज्यादा बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने अपने 10 वें दिन 62.8 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। आज 11 वें दिन, दूसरे रविवार को फिल्म 80 करोड़ के आस-पास कमाई कर सकती है। आज फिल्म की कमाई दूसरी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ सकती है। धुरंधर 2 का तूफान चल रहा है। आज रविवार के कलेक्शन की हर घंटे की अपडेट हम आपको देते रहेंगे।

29 Mar 2026, 03:15:07 PM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: धुरंधर 2 की कमाई

दोपहर 3 बजे तक- धुरंधर 2 का धमाका जारी, आज में कमा लिए 34.52 करोड़

29 Mar 2026, 02:11:29 PM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: धुरंधर 2 हर घंटे कमाई कर रही है फिल्म

दोपहर 2 बजे- धुरंधर 2 ने 28.91 करोड़ कमा लिए हैं। कुल कलेक्शन हैरान कर देने वाला है।

29 Mar 2026, 01:39:22 PM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: धुरंधर 2 ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा

दोपहर 1: बजे- 800 करोड़ पार पहुंची धुरंधर 2, अब तक कमाए 24.14 करोड़।

29 Mar 2026, 12:46:54 PM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: 800 करोड़ पार करने वाली है फिल्म

12:30 बजे तक- धुरंधर ने हाफ डे से पहले ही कमा लिए 18.16 करोड़। जल्द पार करेगी 800 करोड़ का आंकड़ा।

29 Mar 2026, 11:25:22 AM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: घर घंटे बढ़ रही है कमाई

सुबह 11 बजे तक- धुरंधर 2 ने अब तक 11.85 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म आज 70 करोड़ के आस-पास कलेक्शन कर सकती है।

29 Mar 2026, 11:23:51 AM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: धुरंधर की आंधी जारी

सुबह 9 बजे तक- दूसरे रविवार की शुरुआत धमाकेदार तरीके से हो रही है। फिल्म ने अब तक 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। आज ये आंकड़ा हर घंटे बढ़ने वाला है।

29 Mar 2026, 08:27:56 AM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: रविवार को इतने करोड़ के साथ खुला खाता

सुबह 8 बजे तक- दूसरे रविवार का धमाका शुरू, 4.94 करोड़ के साथ खुला खाता।आज बन सकता है कमाई का नया रिकॉर्ड।

29 Mar 2026, 06:12:22 AM IST

Dhurandhar 2 Live Updates: धुरंधर 2 के 11 वें दिन, रविवार को बन सकता है कमाई का रिकॉर्ड

धुरंधर 2 आज बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है। मेकर्स को रविवार की छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिलने वाला है। आज शाम तक का कलेक्शन शानदार रहने की उम्मीद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।