धुरंधर के इस विलेन की पाकिस्तान में हो रही है तारीफ, एक्टर को आ रहे हैं प्यार भरे मैसेज, बोले-दिल खुश कर दिया
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर और धुरंधर:द रिवेंज की दुनियाभर में तारीफें हो रही हैं। फिल्म में पाकिस्तानी गैंग वॉर को दिखाया गया है।अब इस नेगेटिव किरदार को पाकिस्तान से खूब तारीफें मिल रही हैं।

बॉक्स ऑफिस को हिलाने वाली फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने धमाका किया है। धुरंधर 2 लगातार कमाई कर नए रिकॉर्ड बना रही है। वहीं एक्टर्स को उनके शानदार काम के लिए दुनिया भर से तारीफें मिल रही हैं। फिल्म का एक ऐसा भी एक्टर है जिसकी परफॉरमेंस की तारीफ पाकिस्तानी भी कर रहे हैं। ये एक्टर हैं दानिश पंडोर जिन्होंने रहमान डकैत के भाई उजैर का किरदार निभाया है। हाल में दानिश ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान से खूब प्यार मिल रहा है।
उजैर की हो रही है तारीफ
रेडियो सिटी इंडिया के साथ बातचीत के दौरान डेनिश ने ने दुनिया भर से आ रहे मैसेज पर बात की। एक्टर ने बताया कि लोग इंस्टाग्राम पर मैसेज कर उनके किरदार के लिए जस्टिक मांग रहे हैं। उन्हें कई फैंस ने 'जस्टिस फॉर उजैर' लिखकर भेजा है। एक्टर ने कहा, 'DM तो आते ही रहते हैं। इतना प्यार दे रहे हैं। लोग टाइम लगाकर मुझे अपनी स्टोरी में शामिल कर रहे हैं, रील्स में मुझे टैग कर रहे हैं। मैं कम से कम उन्हें जवाब तो दे ही सकता हूं'।

पाकिस्तान के लोगों को पसंद आया उजैर का किरदार
आगे दानिश ने बताया कि पाकिस्तान से भी बहुत सारे मैसेज आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बहुत सरे मैसेज आते हैं वहां से भी (पाकिस्तान से)। कई लोग तारीफ में कहते हैं 'बहुत पसंद आए। दिल खुश कर दिया। कितनी बेहतरीन मूवी बनाई है'। दानिश ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के अलावा कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके, नॉर्थ अमेरिका से मैसेज आ रहे हैं।
पाकिस्तान की पॉलिटिक्स भारत में हुई हिट
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 पाकिस्तान की पॉलिटिक्स, वहां की गैंग वॉर, आतंकवाद, भारत के संसद पर हुए हमले, कंधार हाईजैक, मुंबई के ताज होटल पर हुए आतंकी हमले को दिखाती है। इस फिल्म में एक ऐसे जासूस की कहानी को दिखाया जाता है जो भारत से पाकिस्तान जाता है और देश के दुश्मनों को एक-एक कर मारता है। इस फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं।
धुरंधर की कमाई से बॉक्स ऑफिस बॉक्स हिला
ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक कुल 960 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले वीक में 674।17 करोड़, और दूसरे वीक में 263।65 करोड़ का धमाका करने वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ पार कर लिए हैं। Sacnilk के मुताबिक इस फिल्म ने सबसे कम दिनों में येरिकॉर्ड बनाया है। आने वाले दिनों में ये फिल्म बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के कलेक्शन को टक्कर देने वाली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन