pakistani politician nabil gabol sent his msg to dhurandhar actor rakesh bedi who played jameel jamali धुरंधर के जमील जमाली एक्टर राकेश बेदी के लिए आया पाकिस्तान से मैसेज, इस पॉलिटिशियन ने भेजा प्यार, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के जमील जमाली एक्टर राकेश बेदी के लिए आया पाकिस्तान से मैसेज, इस पॉलिटिशियन ने भेजा प्यार

धुरंधर 2 में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी के लिए पाकिस्तान से मैसेज आया है। पॉलिटिशियन नबील गबोल ने एक्टर के लिए एक खास मैसेज दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि धुरंधर में जो राकेश बेदी ने निभाया है वो इन्हीं से इंस्पायर्ड है।

Wed, 1 April 2026 08:11 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के जमील जमाली एक्टर राकेश बेदी के लिए आया पाकिस्तान से मैसेज, इस पॉलिटिशियन ने भेजा प्यार

आदित्य धर की धुरंधर में राकेश बेदी के रोल को पसंद किया जा रहा है। एक्टर ने एक पाकिस्तानी पॉलिटिशियन जमील जमाली का किरदार निभाया है। दोनों ही फिल्म में उनके काम को पसंद किया गया। कुछ के मुताबिक वो फिल्म की जान थे। अब राकेश बेदी के इस किरदार पर पाकिस्तानी पॉलिटिशियन नबील गबोल का रिएक्शन सामने आया है। नबील के मुताबिक राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली उन्हीं से इंस्पायर्ड है। उन्होंने राकेश बेदी के लिए मैसेज दिया है।

राकेश बेदी के लिए पाकिस्तान से मैसेज

एक नए इंटरव्यू में नबील ने माना कि वो धुरंधर को मिले रिएक्शन को देखकर हैरान हैं। उन्होंने ये भी वीकार किया कि भारत के लोगों ने फिल्म देखने के बाद वीडियोज बनाए और उन्हें एजेंट कहा। आगे नबील से राकेश बेदी के लिए मैसेज देने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, 'राकेश बेदी एक एक्टर हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हम दिखने में एक जैसे हो सकते हैं। हमारा दिल, खून, चेहरा सबका एक जैसा है। मैं उनके साथ पर्सनल नहीं होना चाहता हूं।' उन्होंने आगे कहा, राकेश बेदी को मेरा मैसेज देना कि सीनियर एक्टर के तौर पर मैं उनकी इज्जत और उनसे प्यार करता हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 ने सिर्फ 12 दिनों में यश की KGF 2 को दी पछाड़, अब बाहुबली 2 की बारी

किरदार से नहीं है खुश

पिछले साल दिसंबर में जब धुरंधर रिलीज हुई थी तब नबील गबोल ने अपनी नाखुशी जाहिर की थी। उन्होंने मीडिया में बात करते हुए कहा था कि जो उनका रोल दिखाया गया है वो सही नहीं है। उन्होंने कहा था कि उनका किरदार असल में बहुत दबंग किस्म का है। मेकर्स ने उनका रोल सही तरीके से नहीं दिखाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर देखने के बाद इस एक्टर से इम्प्रेस हो गए KGF डायरेक्टर, फिल्म कर दी ऑफर

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस

बता दें, धुरंधर के बाद दूसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रहा है। 19 मार्च को रिलीज ही धुरंधर 2 सिर्फ 13 दिनों में शानदार कमाई कर चुकी है। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अपने दूसरे ही हफ्ते में कल्कि, KGF 2, धुरंधर जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। पुष्पा 2 का हिंदी कलेक्शन भी पीछे रह गया है। अब बाहुबली 2 के कलेक्शन पर नजर टिकी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल पे जख्म खाते हैं…सिक्योरिटी गार्ड ने गाया धुरंधर 2 का गाना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।