Dhurandhar 2 Yami Gautam's Cameo Set In A Critical Hospital Scene धुरंधर में क्या और कैसे होगा यामी गौतम का कैमियो? जानें ये डिटेल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर में क्या और कैसे होगा यामी गौतम का कैमियो? जानें ये डिटेल

धुरंधर 2 कुछ ही दिन में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले इससे जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है जो फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम के कैमियो को लेकर है।

Thu, 12 March 2026 10:44 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर में क्या और कैसे होगा यामी गौतम का कैमियो? जानें ये डिटेल

धुरंधर 2 की स्टार कास्ट वैसे तो वही है जो पहले पार्ट में थी, अक्षय खन्ना के किरदार को छोड़कर क्योंकि अभी यह नहीं कन्फर्म है कि वह फिल्म में होंगे या नहीं। लेकिन कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि यामी गौतम का फिल्म में कैमियो होगा। लेकिन अब यामी का कैमियो कैसा होगा इसको लेकर अपडेट सामने आया है।

क्या होगा कैमियो

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक यामी का कैमियो एक अस्पताल की सेटिंग पर है जो काफी महत्वपूर्ण मोमेंट होगा फिल्म का। रिपोर्ट्स के मुताबिक यामी का कैमियो छोटा है, लेकिन उनका किरदार कहानी को एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आगे बढ़ाने के लिए रखा गया है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 की टिकट की प्राइज पहुंची ₹ 3100 तक, आखिर कौन तय करता है टिकट की कीमतें?

एक और आ रही खबर

वहीं कुछ रिपोर्ट्स मेनएक्सपी के मुताबिक यामी, फिल्म उरी के अपने किरदार को दोबारा करती दिख सकती हैं। बता दें कि साल 2019 में आई फिल्म उरी जिसे आदित्य धर ने ही डायरेक्ट किया था, उसमें यामी ने इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाया था जो इंडियन आर्मी के साथ काम करती है। हालांकि अभी कौनसी बात सही है और कौनसी गलत, यह तो मूवी रिलीज के दौरान पता चलेगा।

विकी के भी कैमियो की आई थी खबर

बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि विकी कौशल भी फिल्म में कैमियो कर सकते हैं। ऐसी खबर थी कि विकी, आदित्य के फेवरेट एक्टर्स में से एक हैं। विकी के किरदार को पिछले साल ही शूट कर लिया गया था। लेकिन फिर ऐसी भी रिपोर्ट्स आईं कि विकी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 को भारत की नंबर 1 फिल्म बनने के लिए तोड़ने पड़ेंगे ये रिकॉर्ड्स

धुरंधर 2 की बात करें तो आदित्य धर द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त हैं।

टॉक्सिक से टक्कर कैंसल

पहले धुरंधर 2 की यश की फिल्म टॉक्सिक से टक्कर होने वाली थी, लेकिन फिर एक्टर और टॉक्सिक के मेकर्स ने अनाउंस किया कि मूवी पोस्टपोन कर रहे हैं। उन्होंने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि वे चाहते हैं कि इस फिल्म को पूरी दुनिया देखे, इसी तरह से उन्होंने इस मूवी को बनाया था, लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रही दिक्कतों की वजह से उन्होंने फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला किया है ताकि सब इस मूवी को देख पाएं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वह आशा करते हैं कि जो पहले टॉक्सिक को लेकर एक्साइटमेंट थी वो आगे भी रहे और फिल्म को सबका प्यार मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 से उस्ताद भगत सिंह की टक्कर पर डायरेक्टर बोले- अगर शाहरुख खान की…

उस्ताद भगत सिंह से होगी टक्कर

खैर भले ही टॉक्सिक पोस्टपोन हो गई है, लेकिन धुरंधर 2 की अभी पवन कल्याण की फिल्म उत्साद भगत सिंह से टक्कर है। यह फिल्म भी 19 मार्च को रिलीज होगी। हालांकि उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर का कहना है कि उन्हें इससे कोई नर्वसनेस नहीं है और उन्हें पवन कल्याण की फैन फॉलोइंग पर भी भरोसा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।