Ustaad Bhagat Singh Director On Film Clash With Ranveer Singh Dhurandhar 2 धुरंधर 2 से उस्ताद भगत सिंह की टक्कर पर डायरेक्टर बोले- अगर शाहरुख खान की फिल्म होती तो..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 से उस्ताद भगत सिंह की टक्कर पर डायरेक्टर बोले- अगर शाहरुख खान की फिल्म होती तो...

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की धुरंधर 2 से टक्कर होने वाली है। इस क्लैश पर अब उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर ने अपनी बात रखी है और कहा कि उन्हें इस क्लैश से कोई दिक्कत नहीं है।

Thu, 12 March 2026 09:37 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 से उस्ताद भगत सिंह की टक्कर पर डायरेक्टर बोले- अगर शाहरुख खान की फिल्म होती तो...

धुरंधर 2 की पहले टॉक्सिक से बड़ी टक्कर थी, लेकिन फिर टॉक्सिक के मेकर्स ने अनाउंस किया कि वे मूवी को पोस्टपोन कर रहे हैं। अब टॉक्सिक तो हट गई लेकिन धुरंधर 2 की पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह से टक्कर है। लेकिन उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर हरिश शंकर ने अब इस पर बात की।

गुलट से बात करते हुए हरिश ने कहा कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जो फैसले होते हैं वह उनके हाथ में नहीं हैं।

क्या बोले डायरेक्टर हरीश

जब उनसे पूछा गया कि आदित्य धर की सीक्वल के साथ टक्कर पर क्या वह नर्वस फील कर रहे हैं तो इस पर फिल्ममेकर ने कहा कि वह कॉम्पटीटर की तारीफ करने से झिझकते नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 की टिकट की प्राइज पहुंची ₹ 3100 तक, आखिर कौन तय करता है टिकट की कीमतें?

धुरंधर की जगह शाहरुख की फिल्म होती…

उन्होंने कहा, ‘आदित्य धर एक सुपरहीरो फिल्ममेकर हैं। मैंने उरी देखी है। वह काफी इम्पैक्टफुल फिल्ममेकर हैं। धुरंधर एक कॉम्पटीशन है, लेकिन हमारे पास तेलुगु स्टेट्स है। इसके अलावा दोनों काफी अलग फिल्म हैं। अगर धुरंधर की जगह शाहरुख खान की फिल्म होती जिसमें वही गाने या जो फुल एंटरटेनमेंट जोन वाली होती तो हम सोचते कि ओह ये तो हमारी फिल्म की तरह है। लेकिन भगत सिंह और धुरंधर दोनों बिल्कुल अलग फिल्म है।’

हरिश ने आगे कहा, ‘ये फिर कलेक्टिव फैसला था। ये अकेला मेरे हाथ में नहीं था। लेकिन अंदर से मुझे फील होता है कि मैं पवन सर के साथ काम कर रहा हूं सालों बाद और उस पर उसका बड़ी फिल्म से टक्कर…फिर चाहे संक्रांती हो या समर, ये कॉम्बिनेशन है। स्पेस है 2-3 बड़ी फिल्मों के चलने पर। ऐसा कुछ नहीं है कि आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में धुरंधर की जगह कोई और फिल्म नहीं दिखाई जाएंगी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 की टिकट की प्राइज पहुंची ₹ 3100 तक, आखिर कौन तय करता है टिकट की कीमतें?

पवन कल्याण की फैन फॉलोइंग पर भरोसा

हरिश को वहीं पवन कल्याण के जबरदस्त फैन फॉलोइंग पर भी भरोसा है। उन्होंने कहा इसलिए फिल्म की टीम पैनिक नहीं कर रही है और ना ही उन्हें तब फर्क पड़ा जब टॉक्सिक को पोस्टपोन किया गया।

बता दें कि पहले उस्ताद भगत सिंह इसी महीने बाद में रिलीज होने वाली थी, लेकिन जब टॉक्सिक पोस्टपोन हुई तो मेकर्स ने इस फिल्म की डेट को आगे बढ़ा दिया और अब 19 मार्च को धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह के बीच टक्कर होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 को भारत की नंबर 1 फिल्म बनने के लिए तोड़ने पड़ेंगे ये रिकॉर्ड्स

उस्ताद भगत सिंह

उस्ताद भगत सिंह की बात करें तो यह एटली और विजय की साल 2016 में आई फिल्म टहरी का एडैप्टेशन है। इसका प्रोडक्शन का काम साल 2023 से चल रहा है। फिल्म में पवन कल्याण के अलावा श्रीलीला और राशी खन्ना भी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।