Dhurandhar 2 box office ranveer singh film have to break these records to become no 1 india movie धुरंधर 2 को भारत की नंबर 1 फिल्म बनने के लिए तोड़ने पड़ेंगे ये रिकॉर्ड्स, करनी होगी इतनी कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 को भारत की नंबर 1 फिल्म बनने के लिए तोड़ने पड़ेंगे ये रिकॉर्ड्स, करनी होगी इतनी कमाई

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अगर इस फिल्म को नंबर 1 बनना है तो इसे 5 रिकॉर्ड्स तोड़ने पड़ेंगे। 

Wed, 11 March 2026 09:50 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 को भारत की नंबर 1 फिल्म बनने के लिए तोड़ने पड़ेंगे ये रिकॉर्ड्स, करनी होगी इतनी कमाई

‘धुरंधर 2’ की हाइप सिर्फ हिंदी भाषी राज्यों में ही नहीं, साउथ में भी है। ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स ये अनुमान लगा रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ कमाई के मामले में सारी फिल्मों को पीछे छोड़ देगी। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वाकई में ‘धुरंधर 2’ ऐसा कर पाएगी? दरअसल, नंबर 1 इंडियन फिल्म बनने के लिए ‘धुरंधर 2’ को पांच रिकॉर्ड्स तोड़ने पड़ेंगे। कौन-से रिकॉर्ड्स? आइए डिटेल में बताते हैं।

1. ओपनिंग डे रिकॉर्ड

ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड सुकुमार की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ के पास है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 209 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 279 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें, ‘धुरंधर’ ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस से 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

धुरंधर 2
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' की कमाई पहुंची 23 करोड़ के पार, सिनेमाघर मालिक नोट छापने को तैयार!

2. फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन रिकॉर्ड

ये रिकॉर्ड भी ‘पुष्पा 2 द रूल’ के पास है। ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने पहले वीकेंड भारतीय बॉक्स ऑफिस से 354 करोड़ रुपये कलेक्ट किए थे। वहीं ‘धुरंधर’ ने पहले वीकेंड इंडियन बॉक्स ऑफिस से 103 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

3. इंडियन बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड ‘पुष्पा 2 द रूल’ के नाम है। इस फिल्म ने 1,234 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘धुरंधर’ की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से 839 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

धुरंधर 2 बजट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 का होगा इस फिल्म से क्लैश, एक्सपर्ट्स ने बताया किस मूवी को होगा नुकसान

4. फॉरेन बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

फॉरेन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा धमाल ‘दंगल’ ने किया था। आमिर खान की फिल्म ने फॉरेन बॉक्स ऑफिस से 1,535 करोड़ कमाए थे। वहीं ‘धुरंधर’ ने फॉरेन बॉक्स ऑफिस से 300 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

5. वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिकॉर्ड

वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म ‘दंगल’ है। ‘दंगल’ ने 2070 करोड़ कमाए थे। अगर ‘धुरंधर 2’ को नंबर 1 फिल्म बनना है तो वर्ल्डवाइड 2070 करोड़ से ज्यादा कमाने पड़ेंगे। बता दें, ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,305 करोड़ कमाए थे।

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह

NOTE: ये सारा डेटा Sacnilk के अलग-अलग आर्टिकल्स से लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 को लेकर बोले राम गोपाल वर्मा- अगर 2000 करोड़ कमा लिए तो साउथ की…

सार

रिकॉर्डफिल्मकमाई
ओपनिंग डे रिकॉर्डपुष्पा 2 द रूल209 करोड़ रुपये (भारतीय बॉक्स ऑफिस)
ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्डपुष्पा 2 द रूल354 करोड़ रुपये
इंडियन बॉक्स ऑफिस रिकॉर्डपुष्पा 2 द रूल1234 करोड़ रुपये
ओवरसीज बॉक्स ऑफिस रिकॉर्डदंगल1535 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्डदंगल2070 करोड़ रुपये
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।