Dhurandhar 2 Worldwide Collection Ranveer Singh Movie Crossed 1600 Core Mark 'धुरंधर 2' की वर्ल्डवाइड कमाई 1600 करोड़ के पार, अब सिर्फ इन 3 फिल्मों से पीछे रणवीर की मूवी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर 2' की वर्ल्डवाइड कमाई 1600 करोड़ के पार, अब सिर्फ इन 3 फिल्मों से पीछे रणवीर की मूवी

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 कमाई के मामले में 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब इसे सिर्फ 3 ही फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ना बाकी रह गया है।

Mon, 6 April 2026 04:56 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
'धुरंधर 2' की वर्ल्डवाइड कमाई 1600 करोड़ के पार, अब सिर्फ इन 3 फिल्मों से पीछे रणवीर की मूवी

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 18 दिनों के अंदर 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के प्रोड्यूसर जियो स्टूडियोज द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं है और रविवार को इसके कलेक्शन में तगड़ा उछाल देखने को मिला। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

रविवार की कमाई के बाद 1600 करोड़ के पास पहुंची कुल कमाई

आंकड़ों पर नजर डालें तो 'धुरंधर 2' ने पहले हफ्ते में 690 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 271 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 23 करोड़, शनिवार को 27 करोड़ और रविवार को 30 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह भारत में इसका नेट कलेक्शन 1041 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 1228 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ओवरसीज बिजनेस की बात करें तो 394 करोड़ रुपये की कमाई को जोड़कर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1622 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म ने पहले पार्ट के (1300 करोड़) लाइफटाइम कलेक्शन को काफी पीछे छोड़ दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: सोमवार को धीमी हुई धुरंधर 2 की रफ्तार, अब तक कमाए सिर्फ इतने करोड़

अब सिर्फ 3 फिल्मों से पीछे धुरंधर-2, इनके तोड़ चुकी है रिकॉर्ड

'धुरंधर 2' ने अब तक 'RRR', 'जवान', 'पठान', 'KGF 2' और 'कल्कि 2898 AD' जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अब सिर्फ तीन फिल्में 'धुरंधर-2' से कमाई के मामले में आगे हैं। इनमें आमिर खान की 'दंगल' (2000 करोड़ से ज्यादा), 'पुष्पा 2: द रूल' (1871 करोड़ से ज्यादा) और 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' (1788 करोड़) शामिल हैं। जिस तरह से फिल्म तीसरे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है, उसे देखकर माना जा रहा है कि यह जल्द ही इन्हें भी पछाड़ देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:48 सालों से रशिया में इसलिए बैन था धुरंधर 2 का गाना ‘रास्पुतिन’, अनोखी है कहानी

क्या है रणवीर सिंह और आर माधवन स्टारर फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह भारतीय जासूस जसकीरत सिंह रांगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे आईबी डायरेक्टर अजय सन्याल पाकिस्तान में एक बड़े एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैयार करते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकीरत का रोल प्ले किया है और आर माधवन अजय सान्याल के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में कंधार हाईजैक और 26/11 जैसे असल आतंकी हमलों का रेफरेंस लिया गया है। फिल्म को काफी क्रेजी रिस्पॉन्स मिला है, अब देखना बस यह है कि क्या ये बाकी 3 फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 ने भारत में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, किस भाषा में कितनी हुई कमाई?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।