Dhurandhar 2 Day 19 Box Office ranveer singh film beats prabhas starrer bahubali 2 read Dhurandhar 2 Day 19 Box Office Live: सोमवार को धीमी हुई धुरंधर 2 की रफ्तार, अब तक कमाए सिर्फ इतने करोड़, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 Day 19 Box Office Live: सोमवार को धीमी हुई धुरंधर 2 की रफ्तार, अब तक कमाए सिर्फ इतने करोड़

BOX OFFICE LIVE UPDATES: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 आज प्रभास की बाहुबली 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ने वाली है। फिल्म के नाम नया इतिहास रचने का रिकॉर्ड बनने वाला है। अगला निशाना अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 पर लगने वाला है। जल्द टूटेंगे इन फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड।

Mon, 6 April 2026 08:28 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 Day 19 Box Office Live: सोमवार को धीमी हुई धुरंधर 2 की रफ्तार, अब तक कमाए सिर्फ इतने करोड़

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की कमाई ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। दुनियाभर में फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है। डायरेक्टर आदित्य धर के काम में बारीकी, कहानी और एक्टर्स की दमदार परफॉरमेंस ने इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही ये फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। धुरंधर 2 ने अपनी ही पहली कड़ी धुरंधर, कल्कि, KGF 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा2 के हिंदी कलेक्शन को भी पछाड़ दिया। आज फिल्म प्रभास की 9 साल पहले इतिहास रचने वाली फिल्म बाहुबली 2 को पीछे छोड़ने वाली है।

बाहुबली की कमाई को छोड़ा पीछे

19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। फिल्म ने 18 दिनों में अब तक कुल 1,013.77 करोड़ का मोटा कलेक्शन कर लिया है। आज फिल्म बाहुबली 2 के 1,016.13 करोड़ के कलेक्शन को पार कर नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। हैरानी वाली बात ये है कि बाहुबली 2 ने ये कमाई 16 हफ्तों में की है। और धुरंधर 2 ये आंकड़ा सिर्फ 19 दिन में पार करने वाली है। साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म सबसे तेज 1000 करोड़ पार करने वाली फिल्म बन गई है। आगे आने वाले दिनों में धुरंधर 2 अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के 1,234.10 करोड़ के कलेक्शन को हिलाने वाली है। धुरंधर 2 की आंधी में ये फिल्में डूबने वाली हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:60 के दशक में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली इन एक्ट्रेस की उम्र हो गई है इतनी
धुरंधर: द रिवेंजकलेक्शन नेट
पहला हफ्ता674.17 करोड़ रुपए
दूसरा हफ्ता263.65 करोड़ रुपए
16 वां दिन21.55 करोड़ रुपए
17 वां दिन25.65 करोड़ रुपए
18 वां दिन34.44 करोड़ रुपए
19 वां दिन*6.42 करोड़*
कुल*1,020.19 करोड़ रुपए*
,

19 वें दिन सोमवार के हर घंटे का कलेक्शन जानिए यहां-

रात 8 बजे तक - स्पाई थ्रिलर फिल्म ने 6.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

शाम 7 बजे तक - आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ने 5.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

शाम 6 बजे तक - ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 5.29 करोड़ रुपये की कमाई की है।

शाम 5 बजे तक - 6 अप्रैल की शाम 5 बजे तक ‘धुरंधर 2’ ने 4.67 करोड़ रुपये की कमाई की है।

शाम 4 बजे तक - फिल्म ने अब तक 3.84 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

दोपहर 3 बजे तक- रणवीर की फिल्म धुरंधर 2 ने अब तक 2.36 करोड़ का बिजनेस किया।

दोपहर 2 बजे तक- धुरंधर 2 ने 2.02 करोड़ का बिजनेस किया।

दोपहर 1 बजे तक- फिल्म ने अब तक कमा लिए 1.77 करोड़ कमा लिए हैं ।

दोपहर 12 बजे तक- रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने अब तक 1.20 करोड़ की कमाई कर ली है।

सुबह 11 बजे तक- सोमवार को धीमी पड़ी धुरंधर की रफ़्तार, अब तक 74 लाख ही कमाए।

सुबह 10 बजे तक- धुरंधर 2 ने अब तक जोड़े 41 लाख।

सुबह 9 बजे तक- धुरंधर 2 ने अभी तक 26 लाख कमा लिए हैं।

सुबह 8 बजे तक- धुरंधर 2 ने सोमवार की सुबह तक 17 लाख की कमाई कर ली है।

धुरंधर 2 बनाने वाली है रिकॉर्ड

बता दें, धुरंधर 2 में रणवीर के किरदार हमजा के बदले की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म एक भारतीय जासूस के त्याग और बलिदान की बात करती है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन है, ड्रामा है और इमोशन है। अंत का सीन आपको कुर्सी से हिलने नहीं देगा। धुरंधर 2 आने वाली फिल्मों के लिए मुसीबत बनने वाली है। धुरंधर 2 नया रिकॉर्ड बनाने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साउथ एक्टर्स की फेवरेट फिल्म कुंबलंगी नाइट्स की कहानी हैरान कर देगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।