Dhurandhar 2 Day 18 Box Office Collection 5 April Ranveer Singh Film Cross 100 Crore mark india milestone धुरंधर 2 ने भारत में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, जानें किस भाषा में कितनी हुई कमाई?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 ने भारत में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, जानें किस भाषा में कितनी हुई कमाई?

Ranveer Singh Box Office Collection: धुरंधर 2 ने भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 18 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। आइए जानते हैं धुरंधर 2 के लिए कैसा रहा तीसरा शनिवार?

Sun, 5 April 2026 10:25 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 ने भारत में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, जानें किस भाषा में कितनी हुई कमाई?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म ने आज यानी 05 अप्रैल (18वां दिन) भारत में 1000 करोड़ के मार्क को पार कर लिया है। फिल्म ने अपने नाम ये एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। रणवीर सिंह की फिल्म के लिए तीसरा रविवार शानदार गया है। फिल्म ने आज बॉक्स ऑफिस पर 26.84 करोड़ की कमाई की है। शनिवार के मुकाबले आज फिल्म ने ज्यादा कमाई की है।

शनिवार को फिल्म ने 25.65 करोड़ (नेट) की कमाई की थी। वहीं, आज फिल्म की कमाई 26.84 करोड़ हुई है। इस तरह कल के मुकाबले, फिल्म ने आज ज्यादा कमाई की है। धुरंधर द रिवेंज के भारत में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1,213.74 करोड़ की कमाई की है। वहीं, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 1,013.77 करोड़ हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' का हिस्सा बनना चाहते थे परेश, आदित्य धर को फोन करके कही थी यह बात

किस भाषा में की कितमी कमाई?

sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने आज हिंदी भाषा में 27.25 करोड़ की कमाई की है। तमिल भाषा में फिल्म ने 50 लाख की कमाई की है। वहीं , तेलुगु भाषा में फिल्म ने 75 लाख की कमाई की है। कन्नड़ भाषा में फिल्म की कमाई आज 20 लाख है। मलयालभ भाषा में फिल्म की कमाई आज 5 लाख है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मेरे पिता पाकिस्तान नहीं गए', राकेश बेदी का नबील गबोल को जवाब; शक्ल मिलती है…

अलग-अलग भाषाओं में कितनी हुई धुरंधर 2 की टोटल कमाई

अगर 18 दिनों की कमाई की बात करें तो हिंदी भाषा में फिल्म ने 951.04 करोड़ की कमाई की है। तमिल भाषा में 17.95 करोड़ की कमाई की है। तेलुगु भाषा में 40.22 करोड़, कन्नड़ में 2.88 करोड़ और मलयालम भाषा में 1.68 करोड़ की कमाई की है।

धुरंधर 2 के आज के शोज की ऑक्यूपेंसी

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के आज सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 30.77 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 56.31 पर्सेंट रही है और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 52.38 पर्सेंट रही है। रात के शोज की ऑक्यूपेंसी का डेटा अभी रिलीज नहीं हुआ है। इस तरह आज के शोज की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 46.49 पर्सेंट रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राकेश बेदी ने खुद से धुरंधर 2 में जोड़ा था ये डायलॉग, सेट पर हंसने लगे थे लोग

धुरंधर 2 की बात करें तो ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़े फिल्म मान रहे हैं। रणवीर सिंह के अलावा राकेश बेदी की जमकर तारीफ हो रही है। राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।