Dhurandhar 2 Trailer Ranveer Singh Hamza Sports Rs 25 Lakh Rolex watch Gives this Hint Dhurandhar 2: रणवीर सिंह के हाथ में 25 लाख की घड़ी, क्या हिंट दे रहा धुरंधर 2 के ट्रेलर का यह सीन?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह के हाथ में 25 लाख की घड़ी, क्या हिंट दे रहा धुरंधर 2 के ट्रेलर का यह सीन?

Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर में रणवीर सिंह के किरदार को एक लग्जरी वॉच पहने दिखाया गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह सीन फिल्म के लिए क्या इशारा कर रहा है? चलिए जानते हैं।

Tue, 10 March 2026 09:58 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह के हाथ में 25 लाख की घड़ी, क्या हिंट दे रहा धुरंधर 2 के ट्रेलर का यह सीन?

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सिनेमाघरों में 7 मार्च को रिलीज हुए इस ट्रेलर को अब तक यूट्यूब पर 5.6 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर में सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह के किरदार 'हमजा अली मजारी' की हो रही है, जो अपने पुराने रफ-एंड-टफ लुक में तो हैं ही, लेकिन इस बार उनके साथ एक 'लग्जरी' एलिमेंट भी जुड़ा है। फैन्स ने नोटिस किया है कि एक इमोशनल सीन में हमजा ने हाथ में एक महंगी 'रोलेक्स' घड़ी पहनी हुई है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

क्या इशारा कर रही हमजा की लग्जरी वॉच

ट्रेलर के एक खास सीन में हमजा काले रंग के पठानी सूट और लंबे बालों में सिर पकड़कर रोते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उनके हाथ में 'रॉलेक्स कोस्मोग्राफ डैटोना' देखी गई। फिल्म के पहले पार्ट में हमजा ने लयारी के डॉन रहमान डकैत को खत्म किया था। फैंस की मानें तो यह महंगी घड़ी और उंगलियों में पहनी अंगूठियां लयारी की गैंगवार और पॉलिटिक्स में हमजा के बढ़ते कद की तरफ इशारा करते हैं। फिल्म के इस पार्ट में हमजा की असली पहचान 'जकीरत सिंह रागी' के बारे में भी पता चलेगा, जो असल में एक भारतीय जासूस था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने अमेरिका एडवांस बुकिंग से अब तक कर ली इतनी कमाई

पहले से कहीं ज्यादा टफ होगा ये मुकाबला

'धुरंधर 2' में सिर्फ रणवीर सिंह के अलावा कई दिग्गज एक्टर नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त एक बार फिर एसपी चौधरी असलम के दमदार रोल में दिखेंगे। वहीं अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल और आर. माधवन अजय सान्याल के किरदार में नजर आएंगे। इनके अलावा सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अपने पिछले पार्ट वाले किरदारों को कंटिन्यू करते दिखाई पड़ेंगे। ट्रेलर से साफ है कि इस बार मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और खतरनाक होने वाला है। बात कमाई की करें तो पार्ट-2 के लिए जमकर एडवांस बुकिंग हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिनलैंड के राष्ट्रपति को पसंद आई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर, बोले-अब सीक्वल का इ

'धुरंधर-2' तोड़ेगी पवन कल्याण का रिकॉर्ड

फिल्म का पहला पार्ट पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुका है। पार्ट-2 की बात करें तो भारत में पेड प्रिव्यू की एडवांस बुकिंग से फिल्म अब तक 15.64 करोड़ रुपये कमा चुकी है। अगर ब्लॉक बुकिंग को जोड़ लिया जाए, तो यह आंकड़ा 21.19 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि यह पवन कल्याण की साल 2025 की गैंगस्टर फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' के 25 करोड़ के पेड प्रिव्यू रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर और दीपिका की शादी थी मजेदार, कपल ने पैप्स को खिलाया था 5 स्टार का खाना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।