ranveer sungh Dhurandhar 2 advance booking america, earns 10 lakhs 10 days before its release Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने अमेरिका एडवांस बुकिंग से अब तक कर ली इतनी कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने अमेरिका एडवांस बुकिंग से अब तक कर ली इतनी कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की प्री सेल एडवांस बुकिंग से अमेरिका में भी कमाई हो रही है। इस फिल्म ने रिलीज से करीब 10 दिन पहले ही शानदार कमाई कर ली है। इस फिल्म को अमेरिका में बसी ऑडियंस से जबरदस्त फायदा होने वाला है।

Mon, 9 March 2026 10:45 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने अमेरिका एडवांस बुकिंग से अब तक कर ली इतनी कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर:द रिवेंज इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे देखने के बाद ऑडियंस दूसरे पार्ट के लिए एक्साइटेड है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ हो रही है। लेकिन पेड प्रीमियर एडवांस बुकिंग अब शुरू हो चुकी है। इस एडवांस बुकिंग की कमाई आपको हैरान कर देगी। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी फिल्म ने अभी से कमाई करनी शुरू कर दी है।

धुरंधर 2 की अमेरिका में एडवांस बुकिंग

M9 न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक ने एडवांस बुकिंग में ही 1 मिलियन यानी 10 लाख रुपए कमा लिए हैं। इससे पहले ऐसे रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म जवान, पठान और रणबीर कपूर की एनिमल के नाम है। खास बात ये है कि धुरंधर ने ये रिकॉर्ड फिल्म रिलीज के 10 दिन पहले बना लिया है। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अगर धुरंधर 2 को लेकर ऐसा ही क्रेज बना रहा तो आने वाले दिनों में फिल्म सिर्फ एडवांस बुकिंग से 30 लाख से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल भवन अमंगल हारी…सीरियल रामायण में नहीं इस फिल्म में गाई गई थी ये चौपाई

प्री सेल में इतनी हुई थी कमाई

इससे पहले फिल्म बाहुबली ने अमेरिकाप्री सेल में प्रीमियर के साथ पहले 3 दिनों में 45 लाख रुपए कमा लिए थे। RRR ने इतने ही दिनों में 42 लाख रुपए, और कल्कि ने प्री सेल में 40 लाख कमा लिए थे। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि धुरंधर 2 की टिकट इन फिल्मों से थोड़ी सस्ती है। ऐसे में फिल्म शायद प्री सेल के मामले में RRR, बाहुबली और कल्कि का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी। लेकिन टिकट की बिक्री और ऑडियंस की संख्या के मामले में रिकॉर्ड तोड़ा जा सकता है।

धुरंधर पार्ट 2

अमेरिका में धुरंधर 2 को सपोर्ट

खास बात ये है कि अमेरिका के टेक्सास में बसे साउथ इंडियन लोगों से धुरंधर 2 को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। वहीं न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, कैलीफोर्निया में हिंदी ऑडियंस ऑडियंस बसी हुई है। ऐसे में धुरंधर 2 अमेरिका में धमाका कर सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानिए क्या है सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की कहानी? आमिर खान हैं प्रोड्यूसर

19 मार्च को होगा धमाका

बता दें, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर ने अमेरिका में शानदार कमाई की थी। इस फिल्म ने जवान, RRR जैसी फिल्मों का अमेरिका का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अब 19 मार्च को धुरंधर 2 आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म बिना किसी प्रमोशन के शानदार कमाई करने वाली है। फिल्म का ट्रेलर पसंद किया जा रहा है। जसकीरत सिंह रंगी कैसे हमजा बना ये देखने का इंतजार हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स टॉप 10: इस एक हिंदी कहानी ने सब को छोड़ा पीछे, बनी नंबर 1

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।