धुरंधर 2 का ये एक्टर रह चुका है CID का हिस्सा, गिनीज बुक में दर्ज हुआ था वो एपिसोड
धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और सोशल मीडिया पर फिल्म की आंधी भी आ चुकी है। हर कोई फिल्म के अलग-अलग किरदारों और एक्टर्स की चर्चा कर रहा है। आज हम आपको धुरंधर 2 के एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं।

ल्धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। फैंस फिल्म के एक्टर्स और किरदारों के बारे में सर्च करने में लग गए हैं। हम भी आपको धुरंधर 2 में नजर आए एक्टर राजेन्द्रनाथ ज़ुत्शी जिन्हें राज ज़ुत्शी के नाम से जाना जाता है, उनके बारे में बता रहे हैं। राज जुत्शी फिल्म में पाकिस्तानी जनरल की भूमिका में नजर आए हैं। राज जुत्शी की बात करें तो वो हिंदी टीवी सीरियल्स में भी कई अहम किरदार निभा चुके हैं। राज भारत के सबसे पसंद किए जाने वाले शो सीआईडी का भी हिस्सा रह चुके हैं। राज जिस एपिसोड का हिस्सा थे उस एपिसोड का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
साल 1984 में रिलीज हुई थी एक्टर की फिल्म
राजेन्द्रनाथ ज़ुत्शी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर की थी। उनका जन्म श्रीनगर में हुआ था। राज जुत्शी की डेब्यू फिल्म होली थी जो साल 1984 में रिलीज हुई थी। वहीं, टीवी की बात करें तो उनका पहला टीवी सीरियल युगांतर था जो साल 1990 में रिलीज हुआ था। युगांतर सुनील गांगोपाध्याय की नॉवल पर आधारित टीवी सीरियल था।
धुरंधर 2 में निभाया है कौन सा किरदार?
आदित्य धर की धुरंधर 2 में राज ज़ुत्शी ने पाकिस्तानी लेफ्टिनेंट जनरल शमशाद खान का रोल निभाया है। उनका रोल फिल्म में काफी अहम है। फिल्म जिस क्लाइमेक्स पर पहुंचती है, उसे वहां तक पहुंचाने के लिए लेफ्टिनेंट जनरल शमशाद खान का रोल काफी ज्यादा जरूरी है। फिल्म के आखिर में क्रेडिट्स रोल होने के बाद भी राज ज़ुत्शी का किरदार आता है।
CID के उस एपिसोड का हिस्सा जिसका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था नाम
इंडियन टीवी के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक सीआईडी का हिस्सा भी राज जुत्शी रह चुके हैं। राज जुत्शी जिस एपिसोड का हिस्सा थे उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था। दरअसल, सीआईडी का एक एपिसोड था जिसको एक शॉट में शूट किया गया था। वो शॉट 111 मिनट का था। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में “द लॉन्गेस्ट टेलीवीजन शॉट” के लिए गुआ था।
क्यों गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था नाम
ये एपिसोड अक्टूबर 2004 में शूट किया गया था और सोनी टीवी पर 7 नवंबर को टेलीकास्ट किया गया था। उस एपिसोड की कहानी कुछ इस तरह थी कि एक घर में एक मर्डर हो जाता है। सीआईडी टीम जब वहां पहुंचती है तो मर्डर के सभी संदिग्ध उसी घर में मौजूद होते हैं। सीआईडी का ये एपिसोड बीपी सिंह ने डायरेक्ट किया था। उस एपिसोड का नाम इनहेरिटेंस था।

सीआईएडी के उस एपिसोड की कास्ट
सीआईडी के इस एपिसोड में शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव, दयानंद शेट्टी, दिनेश फडनिस, मोना अंबेगांवकर, मानव गोहिल और स्मिता बंसल, केके मेनन, राज जुत्शी और कृतिका देसाई जैसे कलाकार नजर आए थे।मानव गोहिल की बात करें तो वो भी धुरंधर का हिस्सा हैं। धुरंधर 1 और 2 दोनों ही पार्ट में मानव अहम किरदार निभाते नजर आए हैं।
इमरान खान के स्टेप फादर थे राज जुत्शी
राज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी फिल्ममेकर नासिर हुसैन की बेटी नुजहत खान से हुई थी। राज नुजहत के दूसरे पति थे। हालांकि, साल 2007 में राज और नुजहत का तलाक हो गया था। नुजहत खान फिल्म एक्टर इमरान खान की मां हैं। राज जुत्शी इमरान खान के स्टेप फादर थे।

इन फिल्मों का राज रह हैं हिस्सा
राज जुत्शी की फिल्मोग्राफी की बात करें तो वो आमिर खान की लगान, ऋतिक रोशन की लक्ष्य, हॉरर फिल्म कृष्णा कॉटेज, आर्टिकल 370, अब तर छप्पन, किडनैप, 36 चाइन टाउन, रामजी लंदनवाले, क्या कूल हैं हम और मर्डर जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन