dhurandhar 2 yami Gautam no spoiler cameo detail it was seeti bajao moment to see her as shazia bano haq connection धुरंधर 2 में यामी गौतम की एंट्री में कहीं मिस तो नहीं की ये डिटेल? उरी नहीं इस मूवी से किया गया कनेक्ट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 में यामी गौतम की एंट्री में कहीं मिस तो नहीं की ये डिटेल? उरी नहीं इस मूवी से किया गया कनेक्ट

धुरंधर 2 में यामी गौतम का कैमियो है, यह बात तो आपको पता चल गई होगी। फिल्म में आदित्य धर ने उनको बड़ी खूबसरती से प्रेजेंट किया है जिससे उनकी एंट्री सीटी बजाओ मोमेंट बन जाती है।

Thu, 19 March 2026 01:16 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 में यामी गौतम की एंट्री में कहीं मिस तो नहीं की ये डिटेल? उरी नहीं इस मूवी से किया गया कनेक्ट

धुरंधर 2 में यामी गौतम के कैमियो के चर्चे काफी समय से हैं। फिल्म शुरू होती है तो यामी गौतम का नाम बड़े से थैंक यू के साथ दिखता है। उसी वक्त से दर्शकों को इंतजार होता है कि यामी कहां और किस तरह से दिखाई जाएंगी। यह बात पहले ही लीक हो चुकी थी कि हॉस्पिटल सीक्वेंस में यामी दिखाई जाएंगी। हालांकि जब यामी दिखेंगी तो उनका नाम देखकर मजा आ जाएगा। डरिये नहीं, हम पूरा स्पॉयलर नहीं देंगे, अगर आप जानना चाहते हैं कि यामी की एंट्री का सीटी बजाओ मोमेंट क्या था तो पढ़ सकते हैं।

यामी की एंट्री पर बजी सीटियां

धुरंधर का पहला पार्ट देखने वालों के मन में कई तरह के सवाल थे। प्रिव्यू और रिलीज के बाद इन सवालों के जवाब दर्शकों को मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर काफी स्पॉयलर्स दिए जा रहे हैं, फिर भी हमारी कोशिश है कि हम आपका मजा ना खराब करें। फिर भी यामी का कैमियो वायरल हो ही रहा है और उनका नाम भी सोशल मीडिया पर छाया है तो थोड़ा स्पॉयलर हम भी दे देते हैं। यामी फिल्म में एजेंट बनी हैं और उनका उरी से कोई कनेक्शन नहीं है। वह जब स्क्रीन पर आती हैं तो थिएटर पर सीटियां बजती हैं। यामी का नाम वही है जो हक फिल्म में था। यानी शाजिया बानो अगर आपको मूवी में डिटेलिंग देखकर मजा आता है तो ये फैक्ट आपको इंस्टंट गूज बंप्स देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रवीना टंडन ने धुरंधर देखकर यामी को कहा सॉरी, जानें रणवीर को क्यों बोलीं झूठा

यामी का हक कनेक्शन

यामी फर्स्ट हाफ में दिखेंगी या सेकंड हाफ में हम आपको ये नहीं बताएंगे। ये भी नहीं बताएंगे कि यामी ने फिल्म में क्या किया। अगर आप नहीं कनेक्ट कर पा रहे तो बता दें कि यामी गौतम की फिल्म हक 7 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने शाजिया बानो का किरदार निभाया था। हक में यामी के साथ इमरान हाशमी थे लेकिन पूरी फिल्म उन पर केंद्रित थी। धुरंधर में यामी का वही नाम है जो हक में था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘धुरंधर 2 अगर 1000 करोड़ कमाती है तो 500 करोड़ राकेश बेदी की वजह से होंगे’

यामी की हक में हुई तारीफ

फिल्म हक रियल स्टोरी से इंस्पायर्ड है। यह 1985 के शाह बानो केस पर बेस्ड है। यामी ने शाह बानो वाला रोल निभाया है जिसका नाम फिल्म में शाजिया बानो है। हक फिल्म को काफी तारीफ मिली और पाकिस्तान में भी देखा गया है। यामी जब धुरंधर 2 में शाजिया बानो बनकर आती हैं तो उनका कुछ ही सेकंड्स का कैमियो मेमोरेबल बना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर: कौन है उजैर बलोच जिसने दुश्मन का सिर काटकर खेली फुटबॉल, जानें कहानी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।