lyricist raqueeb alam says he did not write nora sarke song just translated from kannad director prem wanted controvers नोरा के विवादित गाने पर रकीब आलम का जवाब, मैंने नहीं डायरेक्टर ने लिखा गाना, वह कॉन्ट्रोवर्सी चाहते थे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

नोरा के विवादित गाने पर रकीब आलम का जवाब, मैंने नहीं डायरेक्टर ने लिखा गाना, वह कॉन्ट्रोवर्सी चाहते थे

केडी द डेविल के आइटम नंबर पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद लिरिसिस्ट रकीब आलम का कहना है कि उन्होंने डायरेक्टर को मना किया था लेकिन वह चाहते थे कि गाने में अचार या शराब शब्द जरूर आएं।

Tue, 17 March 2026 03:34 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
नोरा के विवादित गाने पर रकीब आलम का जवाब, मैंने नहीं डायरेक्टर ने लिखा गाना, वह कॉन्ट्रोवर्सी चाहते थे

केडी द डेविल के के गाने 'सरके चुनर तेरी' पर बवाल कटा हुआ है। लोग डायरेक्टर के साथ लिरिसिस्ट को भी गालियां दे रहे हैं। हिंदी वर्जन के गाने के साथ लिरिसिस्ट का नाम रकीब आलम दिख रहा है। अब रकीब का कहना है कि यह उनका क्रिएशन नहीं है बल्कि डायरेक्टर ने कन्नड़ में लिखा था। रकीब ने बताया कि उन्होंने इसे हिंदी में ट्रांसलेट किया है। रकीब ने नाराजगी जताई के मना करने के बाद भी ऐसा किया और गीतकार में उनका नाम दे दिया गया है। रकीब बोले कि डायरेक्टर प्रेम खुद कॉन्ट्रोवर्सी चाहते थे।

रकीब बोले, नहीं लिखा गाना

नोरा और संजय दत्त के विवादित गाने के साथ लिरिसिस्ट के तौर पर रकीब आलम का नाम आ रहा है। उन्होंने वरायटी इंडिया को बताया कि गाना के बोल उनके नहीं हैं। रकीब बोले, 'गाने को डायरेक्टर ने ही कन्नड़ में लिखा था, मुझसे हिंदी में ट्रांसलेट करने को कहा, यह मेरी रचना नहीं है। मैंने फिल्म के 5 और गाने लिखे हैं। यह गाना लिखने को मना कर दिया था तो उन्होंने बोला कि इसमें बस हिंदी शब्द डाल दो। अब जब मुझे पता चला कि उन लोगों ने हिंदी वर्जन के लिरिसिस्ट के तौर पर मेरा नाम डाल दिया तो मैं उनसे बात करूंगा, ये कुछ ज्यादा हो गया।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोरा-बादशाह के वल्गर गानों ने किया मूड खराब? ये 5 गाने सुनकर मजा आ जाएगा

डायरेक्टर चाहते थे कॉन्ट्रोवर्सी

वहीं एनडीटीवी से बातचीत में रकीब ने कहा कि उन्होंने डायरेक्टर से हजार बार मना किया था लेकिन वह कॉन्ट्रोवर्सी चाहते थे। रकीब बोले कि चेताया था कि गाना सेंसर से पास नहीं होगा लेकिन डायरेक्टर प्रेम बोले कि वह देख लेंगे। उन्होंने ट्रांसलेटेड वर्जन ही फिल्म में डाल दिया जिसका नतीजा सामने है। रकीब आलम ने यह भी बताया कि रातभर बैठकर गाना दोबारा लिखा है। उन्होंने बताया कि था डायरेक्टर बार-बार जोर दे रहे थे कि गाने में अचार और दारू आने चाहिए। बता दें कि गाने की काफी आलोचना हो रही है। कंगना रनौत भी बयान दे चुकी हैं कि अश्लील गाने रोकने के लिए सख्ती होनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे नहीं लगता उनको शरम है…नोरा के विवादित गाने पर क्या बोलीं कंगना?

कौन हैं डायरेक्टर प्रेम

केडी द डेविल के डायरेक्टर प्रेम कन्नड़ इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उन्हें शोमैन के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने जोगी और एक्सक्यूजमी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। केडी द डेविल में ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, विजय सेतुपति जैसे जाने-माने एक्टर्स हैं। इसके हाल ही में रिलीज हुए गाने को लोग वल्गर बताकर आपत्ति जता रहे हैं। गाना अब यूट्यूब से हट चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड के वो 7 गाने जिन्हें सुनकर आ जाएगी शरम; बोल इतने अश्लील,लगेगा लिखे किसने

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।