Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Prediction Lifetime Collection Can Break 2200 Crore Mark धुरंधर-2 पहले ही दिन कमाएगी ₹200 करोड़? कुल कमाई का लगाया जा रहा ये अनुमान!, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर-2 पहले ही दिन कमाएगी ₹200 करोड़? कुल कमाई का लगाया जा रहा ये अनुमान!

Dhurandhar 2 The Revenge: रणवीर सिंह और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी फिल्म धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। लेकिन आपको क्या लगता है कि यह पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है? जानिए क्या बोले एक्सपर्ट्स।

Mon, 16 March 2026 08:51 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर-2 पहले ही दिन कमाएगी ₹200 करोड़? कुल कमाई का लगाया जा रहा ये अनुमान!

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर-2' की रिलीज में अब बस गिनती के दिन बचे हैं। रणवीर सिंह और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का पार्ट-1 ब्लॉकबस्टर हिट रहा था और अब पार्ट-2 का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग का आलम यह है कि थिएटर्स में टिकटें मिलना मुश्किल हो रहा है। फिल्म कितनी कमाई कर सकती है, इसके अनुमानित आंकड़े जारी करते हुए ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल ने बताया है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 2200 करोड़ के ऊपर जा सकता है।

एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ेगी धुरंधर-2?

सुमित कादेल ने अपनी X पोस्ट में लिखा- फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ने वाली हैं। बुधवार का प्रिव्यू शो 35 से 40 करोड़ के बीच कमाई कर सकता है और गुरुवार को फिल्म की कमाई 80 से 90 करोड़ के बीच रह सकती है। बात करें पहले वीकेंड की कमाई के तो सुमित कादेल ने अनुमान लगाया है कि 'धुरंधर - द रिवेंज' करीब 450 से 500 करोड़ के बीच नेट कलेक्शन कर सकती है। बता दें कि फिल्म की स्टार कास्ट से लेकर इसकी कहानी और फर्स्ट पार्ट का रिस्पॉन्स, सब कुछ इसके फेवर में रहा है। ऐसे में पार्ट-2 से दर्शकों की उम्मीदें ज्यादा होना स्वाभाविक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 का ट्रेलर देख लोग बोले- ये तो बॉलीवुड और साउथ के लिए वॉर्निंग है

ओपनिंग डे पर कितनी रहेगी कमाई?

लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन का अनुमान लगाते हुए सुमित कादेल ने लिखा है कि यह फिल्म 1800 से 2000 करोड़ के बीच कमा सकती है। फिल्म का पहला दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कलेक्शन 200 करोड़ से ज्यादा रह सकता है। जाहिर है कि फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन से लेकर लाइफटाइम कलेक्शन तक के बारे में बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन ऐसे भी रिकॉर्ड मौजूद हैं, जब पहले पार्ट की तुलना में फिल्म दूसरे पार्ट से खास कमाई नहीं कर पाई। ऐसे में क्या वाकई धुरंधर-2 रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी? इस सवाल का सही जवाब जानने के लिए हमें रिलीज डेट का इंतजार करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 ने एडवांस बुकिंग के जरिए कमाए 100 करोड़ से ज्यादा, पठान और RRR को पछाड़ा

पहले पार्ट की तुलना में क्या होगा अलग?

अब सवाल यह उठता है कि पहले पार्ट की तुलना में दर्शकों को पार्ट-2 में क्या कुछ अलग देखने को मिलेगा? तो इस सवाल के कई जवाब हैं। पहली बात तो यह है कि पार्ट-1 में कई सवाल ऐसे रह गए थे जिनके जवाब दर्शकों को नहीं मिले। उदाहरण के लिए रहमान डकैत की मौत के बाद कौन बनेगा ल्यारी का नया बादशाह? और क्या भारत उस चोट का बदला ले पाया, जो पाकिस्तान ने उसे ताज हमले के रूप में दी थी। इसके साथ ही पहले पार्ट की तुलना में पार्ट-2 में आपको अजय सान्याल से लेकर जसकीरत रागी का कहानी विस्तार से जानने को मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर के हाथ में 25 लाख की घड़ी, क्या हिंट दे रहा धुरंधर 2 के ट्रेलर का यह सीन?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।