धुरंधर 2 के तूफान के चलते 24 घंटे लगेंगे शो, मराठा मंदिर में DDLJ की टाइमिंग भी बदली
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले ही मूवी ने तूफान मचा दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी हो रही है।

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जबसे शुरू हुई है तबसे फिल्म की खूब धड़ाके से टिकट बुक्स हो रही हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही काफी करोड़ों की कमाई कर ली है वो भी सिर्फ भारत में नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी। इतनी ज्यादा डिमांड की वजह से थिएटर्स में फिल्म के शोज लेट नाइट से लेकर पोस्ट मिडनाइट तक एड किए गए हैं। इसी के साथ धुरंधर 2 भारत की लेटेस्ट फिल्म बन गई है जिसे भारत के कई हिस्सों में 24 घंटे दिखाया जाएगा।
फिल्म ने मचा दिया थिएटर्स में तहलका
राइटिंग के दौरान ही धुरंधर 2 ने 15 लाख टिकट्स के आसपास बेचदी थीं भारत में। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जो बड़े थिएटर्स हैं वो हर शो के 4 घंचे 40 मिनट विंडो रख रहे हैं। फिल्म की बढ़ती मांग को देखते हुए, कई सिनेमाघरों में अब धुरंधर 2 के लिए आधी रात के बाद के शो भी जोड़े जा रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा में ऐसा कम होता है।
सुबह डेढ़ बजे के भी हैं शो
मुंबई और थाने में पीवीआर चकला और मूवी मैक्स सियोन के तो सुबह 1.50 बजे के भी शो हैं और रात 11.30 बजे तक है अलग-अलग स्क्रीन्स में। वहीं थाणे और अहमदाबाद के भी पोस्ट मिडनाइट शो हैं गुरुवार से ही।
मराठा थिएटर्स के भी टाइम बदला
धुरंधर 2 की पॉपुलैरिटी का एक सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि मुंबई का फेमस मराठा मंदिर इसे कैसे अकोमोटेड कर रहा है। इस फिल्म में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 30 साल से स्क्रीनिंग हो रही है। हर दिन 11.30 बजे फिल्म की स्क्रीनिंग होती है। लेकिन धुरंधर 2 के लंबे रनटाइम को ध्यान में रखते हुए, डीडीएलजे को थिएटर में सुबह के शुरुआती स्लॉट में शिफ्ट कर दिया गया है।
धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय खन्ना जो फिल्म के पहले पार्ट में थे, उनका दूसरे पार्ट मे कैमियो हो सकता है। रिपोर्ट्स ये भी है कि फिल्म में यामी का कैमियो भी हो सकता है।
दूसरी मूवी कितने करोड़ कमा सकती है
पहले पार्ट ने यानी धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे पार्ट को लेकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये मूवी 2000 करोड़ कमा सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन