dhurandhar 2 the revenge enters 1000 cr club here is list of top 5 fastest entering movies check pushpa 2 baahubali 2 धुरंधर 2 ने 7 दिनों में की 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, देखें बॉक्स ऑफिस पर फास्ट कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 ने 7 दिनों में की 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, देखें बॉक्स ऑफिस पर फास्ट कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में

धुरंधर 2 बिजली की रफ्तार से पुराने कई रिकॉर्ड्स तोड़ती जा रही है। इसने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री की इसके साथ कई हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इंडियन फिल्मों में इसकी रेस पुष्पा 2 से चल रही है। देखें टॉप 5 कौन सी फिल्में हैं।

Thu, 26 March 2026 03:27 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 ने 7 दिनों में की 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, देखें बॉक्स ऑफिस पर फास्ट कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में

धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस पर लगातार ट्रेड एक्सपर्ट्स और सिने प्रेमियों की नजर है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों में 1,006.50 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर ली है। रणवीर सिंह स्टारर मूवी तेजी से 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली टॉप हिंदी फिल्म बन गई है। हालांकि इंडियन फिल्मों में इसका टाई पुष्पा 2 से है। दोनों फिल्मों 7 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुईं। यहां जानें इन दोनों ने किन फिल्मों को पछाड़कर इन फिल्मों ने टॉप लेवल पर कब्जा किया है।

दोनों फिल्मों के हुए थे पेड़ प्रिव्यूज

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 रोज नए रिकॉर्ड्स बना रही है। मूवी की पुष्पा 2 के साथ चूहे-बिल्ली की दौड़ चल रही है। अब 1000 करोड़ क्लब में एंट्री के मामले में दोनों फिल्में बराबर हैं। धुरंधर 2 और पुष्पा 2 दोनों ही 7 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुईं। दोनों ही फिल्मों के पेड प्रिव्यू शोज थे, जिसे डे 0 में काउंट करते हैं क्योंकि रिलीज के पहले शाम के वक्त ही कुछ शोज चलते हैं। धुरंधर 2 के प्रिव्यू से करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। वहीं पुष्पा 2 ने प्रिव्यू से 10 करोड़ के करीब रुपये कमाए थे। यहां जानें उन 10 फिल्मों के नाम जो पुष्पा 2 और धुरंधर 2 से पीछे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 की कमाई वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड पर 7 फिल्मों से पीछे

1000 करोड़ क्लब वाली टॉप 5 इंडियन मूवीज

इंडियन फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में टॉपर पुष्पा 2 और धुरंधर 2 हैं। बाहुबली 2 द कनक्लूजन ने 10दिनों में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री की थी। केजीएफ चैप्टर 2 मूवी 14 दिन में यह माइलस्टोन छू पाई थी। आरआरआर 16 दिन में 1000 क्लब में शामिल हुई थी। वहीं शाहरुख खान की जवान को वर्ल्ड वाइड 1000 कमाने में 18 दिन लग गे थे।

मूवीदिनवर्ल्डवाइड कमाई
धुरंधर 271006.50 करोड़ रुपये
पुष्पा 271742.10 करोड़ रुपये
बाहुबली 2 द कनक्लूजन101810.60 करोड़ रुपये
केजीएफ चैप्टर 2161215.0 करोड़ रुपये
आरआरआर181387.0 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 के इन 9 छोटे कैरेक्टर्स ने दिल में बनाई बड़ी जगह, देखें इनके असली चेहरे

हिंदी भाषा में धुरंधर 2 टॉप

सिर्फ हिंदी भाषा की फिल्मों की बात करें तो धुरंधर द रिवेंज टॉपर है। दूसरे नंबर पर जवान (18 दिन), फिर पठान (27 दिन), दंगल (120 से ज्यादा दिन) जैसी फिल्में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में लुधियाना के एक डॉक्टर ने की है एक्टिंग, बताया कैसे मिला था रोल

7 दिनों में धुरंधर 2 की कमाई

धुरंधर 2 ने 7 दिनों में इंडिया में ग्रॉस 745.23 करोड़ कमाए हैं। इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1007 है। ओवरसीज कमाई 261.92 करोड़ है। वहीं इंडिया की नेट कमाई 623.97 करोड़ रुपये है।

डिसक्लेमर: आर्टिकल में दिया गया बॉक्स ऑफिस डेटा बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस देने वाली अलग-अलग साइट्स Sacnilk वेबसाइट से लिया गया है। इसमें ऑफिशियल डेटा सा कुछ फर्क हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।