dhurandhar 2 movie 9 side characters who won heart know their real names work pinda shirani Rizwan omar uzair Baloch धुरंधर 2 के इन 9 छोटे कैरेक्टर्स ने दिल में बनाई बड़ी जगह, देखें इनके असली चेहरे, नाम और काम
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनधुरंधर 2 के इन 9 छोटे कैरेक्टर्स ने दिल में बनाई बड़ी जगह, देखें इनके असली चेहरे, नाम और काम

धुरंधर 2 के इन 9 छोटे कैरेक्टर्स ने दिल में बनाई बड़ी जगह, देखें इनके असली चेहरे, नाम और काम

धुरंधर 2 के साइड एक्टर्स को भी काफी तारीफ मिल रही है। उनको थिएटर्स में सीटियां मिलीं और दर्शक खूब मीम्स बना रहे हैं। अगर आप भी इनका असली नाम और काम जानना चाहते हैं तो ये लिस्ट देखें।

Kajal SharmaWed, 25 March 2026 02:15 PM
1/10

धुरंधर 2 के इन एक्टर्स ने जीता दिल

धुरंधर 2 में लीड एक्टर्स के अलावा छोटे से छोटे किरदार भी लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे। चाहे वो हमजा का दोस्त जस्सी हो, मेजर इकबाल को गालियां देते उनके अब्बू जान हों या फिर चौधरी असलम की गाड़ी को उड़ाने वाला लड़का। मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। अगर आपको भी इन कैरेक्टर्स की रील लाइफ देखकर मजा आया तो जानिए इनकी रियल लाइफ के बारे में।

2/10

गुरबाज सिंह 'पिंडा'

फिल्म में रणवीर सिंह के कैरेक्टर जसकीरत के दोस्त का रोल निभाने वाले पिंडा का असली नाम उदयबीर संधु है। यह किरदार असल में हरविंदर सिंह संधू 'रिंदा'पर बेस्ड है। फिल्म से उनका एक डायलॉग काफी फेमस है और यह मूवी में एक इंट्रेस्टिंग टर्न लेकर आता है। इस डायलॉग पर काफी मीम बन रहे हैं। उदयबीर ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से डेब्यू किया था और वह अमर सिंह चमकीला में भी थे।

3/10

शिरानी बलोच

धुरंधर 2 में शिरानी बलोच का कैरेक्टर इस तरह से दिखाया गया है कि दर्शकों को कहीं ना कहीं उनसे लगाव हो जाता है। इस रोल को प्ले किया है बिमल ओबरॉय ने। मूवी में वह बलोचिस्तान यूनाइटेड फोर्स के चीफ बने हैं। बिमल ओबरॉय एक एक्सपीरियंस्ड एक्टर होने के साथ प्रोड्यूसर भी हैं। पहले वह पीके और टाइगर 3 फिल्मों का हिस्स रह चुके हैं।

4/10

रिजवान

धुरंधर 2 देखने के बाद रिजवान की सर्च काफी बढ़ गई है। यह रोल मुस्तफा अहमद ने प्ले किया है। मुस्तफा असल जिंदगी में फिटनेस ट्रेनर हैं। वह कई रितिक रोशन, रणवीर सिंह जैसे सिलेब्रिटीज को ट्रेनिंग दे चुके हैं। धुरंधर द रिवेंज में उन्होंने अहम किरदार निभाया है। उरी के दौरान आदित्य धर की उनसे मुलाकात हुई थी। आदित्य ने तभी उनमें अपना रिजवान देख लिया था।

5/10

ओमर शाहिद हैदर

फिल्म में पाकिस्तान के एएसपी ओमर शाहिद का रोल आदित्य उप्पल ने निभाया है। उनका किरदार भी असली पाकिस्तानी पुलिस अफसर ओमार शाहिद हामिद से इंस्पायर्ड है। आदित्य का रोल फिल्म में ट्विस्ट लिए हुए है। एंड क्रेडिट के बाद एक स्पेशल सीन है, वो आदित्य और राज जुत्सी पर ही फिल्माया गया है।

6/10

उजैर बलोच

उजैर बलोच का रोल छोटा नहीं कहा जा सकता। इसे धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज दोनों पार्ट्स में काफी फुटेज मिला है। यह रोल दानिश पंडोर ने निभाया है। वह लीड ना होकर भी लाइमलाइट खींच लेते हैं। धुरंधर 2 में उनके साथ कुछ ऐसा होता है कि कई मीम्स में उनके लिए जस्टिस की मांग की जा रही है। पूरा मामला जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी, हम स्पॉयलर नहीं देंगे।

7/10

ब्रिगेडियर जहांगीर

धुरंधर 2 के साइड कैरेक्टर्स की बात करें तो ब्रिगेडियर जहांगीर को इग्नोर नहीं किया जा सकता। वही जो मेजर इकबाल के अब्बू के रोल में हैं और हर समय उनको कोसते रहते हैं। दर्शकों ने उनके डायलॉग्स पर भी खूब तालियां मारीं। यह रोल सुविंदर विकी ने निभाया है। सुविंदर मनोरंजन इंडस्ट्री में लंबा समय बिता चुके हैं। उन्होंने 1995 में डीडी नेशनल से करियर की शुरुआत की थी। उड़ता पंजाब, पाताल लोक, कोहरा में भी उनके काम को तारीफ मिली है।

8/10

बीयूएफ का रिबेल

धुरंधर 2 में गाड़ी वाले एक सीन पर भी कई मीम बन रहे हैं। यह सीन चौधरी असलम की मौत का है। इसको अंजाम देने वाले ड्राइवर को लोग ड्राइवर ऑफ द इयर बता रहे हैं। यह रोल हीरव मेहता ने निभाया है। उनका रोल छोटा लेकिन काफी इम्पॉर्टेंट है। फिल्म के बाद इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है।

9/10

अरशद पप्पू

धुरंधर में अरशद पप्पू का रोल भी असल जिंदगी से इंस्पायर्ड है। ल्यारी में अरशद पप्पू उजैर बलोच का दुश्मन था। 2013 में उजैर ने उसकी हत्या कर दी थी। यह रोल अश्विन धर ने निभाया है। अश्विन पहले कई फिल्मों और सीरीज में काम कर चुके हैं। पद्मावत में वह उलूघ खान के रोल में थे।

10/10

बड़े साहब

बड़े साहब एक ऐसा कैरेक्टर था जिसके चर्चे धुरंधर के पहले पार्ट के आने के बाद से शुरू हो गए थे। बड़े साहब यानी दाऊद इब्राहिम का रोल दानिश इकबाल ने प्ले किया है। इस रोल के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। उनका मेकअप कई घंटों में होता था। दानिश भक्षक, हक, खोसला का घोसला 2, द हंट, आखिरी सच में एक्टिंग कर चुके हैं।