Dhurandhar 2 Day 7 Worldwide Box Office Collection know about ranveer singh film ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 7 फिल्मों से पीछे, नंबर 1 बनने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 7 फिल्मों से पीछे, नंबर 1 बनने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

Dhurandhar The Revenge Worldwide Box Office Report: ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, लेकिन अब भी 7 फिल्मों से पीछे है।

Thu, 26 March 2026 07:13 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 7 फिल्मों से पीछे, नंबर 1 बनने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। 18 मार्च (प्रेड प्रिव्यू) से लेकर 23 मार्च तक, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 623.42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,006.50 (ग्रॉस) करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

‘धुरंधर 2’ की कमाई

बॉक्स ऑफिसकलेक्शन
भारतीय बॉक्स ऑफिस623.42 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस1,006.50 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: धुरंधर 2 का डे8 का कलेक्शन, आज भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों को देगी मात

‘धुरंधर 2’ अब भी है इन फिल्मों से पीछे

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त ‘धुरंधर 2’ के आगे सात फिल्में हैं। ‘धुरंधर 2’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,006.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं ‘बाहुबली 2’ ने 1,788.06 करोड़ रुपये, ‘पुष्पा 2’ ने (1,742.10 करोड़ रुपये), ‘धुरंधर’ ने (1,307.35 करोड़ रुपये), ‘आरआरआर’ ने (1,230 करोड़ रुपये), ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने (1,215 करोड़ रुपये), ‘जवान’ ने (1,160 करोड़ रुपये) और ‘कल्कि 2898 एडी’ ने (1,042.25 करोड़ रुपये) का कारोबार किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 देखने के लिए 20 घंटे का सफर, इंस्टा पर वायरल हुई इस फैन की पोस्ट

नंबर 1 बनने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड 1,006.50 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद भी सात फिल्मों से पीछे है। अगर ‘धुरंधर 2’ को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 भारतीय फिल्म बनना है तो 1788 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी पड़ेगी।

टेबल से समझिए

फिल्मवर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बाहुबली 21788.06 करोड़ रुपये
पुष्पा 21742.10 करोड़ रुपये
धुरंधर1307.35 करोड़ रुपये
आरआरआर1230 करोड़ रुपये
केजीएफ 21215 करोड़ रुपये
जवान1160 करोड़ रुपये
कल्कि 2898 एडी1042.25 करोड़ रुपये
धुरंधर 21,006.50 करोड़ रुपये
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।