धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को पछाड़ा, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी भारतीय फ्रेंचाइजी; लेकिन इन फिल्मों से पिछड़ी
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है और इस मूवी ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा और पुष्पा 2 के टोटल कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है।

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की तूफानी कमाई जारी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। रणवीर सिंह की फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब एक और रिकॉर्ड धुरंधर 2 ने अपने नाम किया है और यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी मूवी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है।
फिल्म का रिकॉर्ड
सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 द रिवेंज ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी में तीसरे नंबर पर आ गई है। धुरंधर के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ और दूसरे पार्ट ने अभी तक 919 करोड़ कमा लिए हैं जिस हिसाब से मूवी ने टोटल 2,219 करोड़ कमा लिए हैं।
| सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी | कलेक्शन |
|---|---|
| यश राज फिल्म्स | 3195 करोड़ |
| बाहुबली | 2462 करोड़ |
| धुरंधर | 2,219 करोड़ |
पुष्पा को पछाड़ा
इस कलेक्शन के साथ धुरंधर की फ्रेंचाइजी ने पुष्पा को पछाड़ दिया है। पुष्पा के दोनों पार्ट ने वर्ल्डवाइड 2002 करोड़ कमाए थे।
दूसरे नंबर पर धुरंधर 2 की नजर
अब फिल्म की नजर बाहुबली को पछाड़ने पर है जो दूसरे नंबर पर है। प्रभास की फिल्म बाहुबली फ्रेंचाइजी ने टोटल 2462 करोड़ कमाए थे।
नंबर 1 पर इस फ्रेंचाइजी ने बनाई है जगह
इस लिस्ट में यश राज फिम्स की स्पाई यूनिवर्स नंबर 1 पर है। इसमें 6 फिल्में शामिल हैं जिसमें सलमान खान की टाइगर, ऋतिक रोशन की वॉर, शाहरुख खान की पठान फ्रेंचाइजी शामिल है। इन फिल्मों का टोटल कलेक्शन लगभग 3195 करोड़ है।
पुष्पा 2 के इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई धुरंधर 2
वैसे बता दें कि धुरंधर 2, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का फास्टेस्ट इंडियन फिल्म 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। ये रिकॉर्ड अब भी पुष्पा 2 के नाम है। इस फिल्म ने 6 दिन में 1000 करोड़ कमाए थे। धुरंधर हो सकता है कि 7वें दिन 1000 करोड़ कमाले।
धुरंधर 2 की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी अहम किरदार में हैं।
वैसे जब धुरंधर 2 रिलीज हुई तब ऐसी भी अफवाह आई कि फिल्म का तीसरा पार्ट भी आ सकता है। हालांकि जब धुरंधर के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि कई अफवाह चल रही हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। अगर ऐसा कुछ होता तो उन्हें जरूर पता होता तो इसलिए ये सब खबरें गलत है और तीसरा पार्ट नहीं आएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन