R Madhavan Clarification after Dhurandhar 2 Controversy over Smoking during Gurubaani Scene धुरंधर-2 विवाद पर आर माधवन ने दी सफाई, कहा- डायलॉग बोलने से पहले ही बुझा दी थी सिगरेट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर-2 विवाद पर आर माधवन ने दी सफाई, कहा- डायलॉग बोलने से पहले ही बुझा दी थी सिगरेट

R Madhavan: आर माधवन ने साफ कहा है कि उन्हें यह बात अच्छी तरह याद है कि फिल्म का यह सीन शुरू होने से पहले आदित्य धर ने उनसे सिगरेट बुझाने को कह दिया था और कहा था कि फ्रेम में कहीं भी धुआं नजर नहीं आना चाहिए।

Tue, 24 March 2026 08:57 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर-2 विवाद पर आर माधवन ने दी सफाई, कहा- डायलॉग बोलने से पहले ही बुझा दी थी सिगरेट

रणवीर सिंह और आर माधवन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' जहां एक तरफ कामयाबी के झंडे गाढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ यह एक विवाद को लेकर चर्चा में है। फिल्म के एक सीन को लेकर सिख समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई है, जिसके बाद मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। मामला बढ़ता देखकर खुद एक्टर आर माधवन ने एक सोशल मीडिय पोस्ट करके लोगों को सफाई दी है और बताया है कि कैसे जिस सीन को लेकर विवाद हो रहा है, उसमें ना तो उनके हाथ में सिगरेट थी, और ना ही उस फ्रेम में कहीं पर भी सिगरेट का धुआं नजर आता है।

आर माधवन बोले- यह सिर्फ एक गलतफहमी है

आर माधवन ने वीडियो में फिल्म को इतना प्यार देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है और कहा, 'मुझे पता चला है कि कुछ लोगों को इस बात से ठेस पहुंची है कि मैंने सिगरेट पीते हुए पवित्र ग्रंथ की लाइनें बोली हैं। मैं बताना चाहता हूं कि यह सच नहीं है, यह एक गलतफहमी है।' आर माधवन ने कहा कि निर्देशक आदित्य धर इन चीजों का बहुत ध्यान रखते हैं। उन्होंने शूट के दौरान साफ निर्देश दिए थे कि ये लाइनें बोलते वक्त ना तो हाथ में सिगरेट होगी और न ही स्क्रीन पर धुआं दिखना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहर नहीं शहद देकर मारो... भारत का सुपर स्पाई जिसने पाकिस्तान को दिया गहरा जख्म

कहा- मैं खुद हर फिल्म से पहले गुरुद्वारे जाता हूं

आर माधवन ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने बाकायदा सिगरेट बुझा दी थी और पूरे सीन के दौरान उनके मुंह से धुआं नहीं निकल रहा था। उन्होंने आगे कहा, 'हम अनजाने में भी किसी को तकलीफ नहीं पहुंचाना चाहते। हम पूरी सिख कम्युनिटी का बहुत आदर करते हैं।' आर माधवन ने यह भी कहा कि वह खुद हर फिल्म की रिलीज से पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर माथा टेकने जाते हैं। उन्होंने माफी मांगते हुए आखिर में फिर दोहराया कि सीन की शुरुआत में सिगरेट हाथ में जरूर थी, लेकिन पवित्र लाइनें शुरू होने से बहुत पहले ही उसे बुझा दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिल्म की शूटिंग के बाद क्या होता है एक्टर्स के कपड़ों के साथ? जानकर हो जाएंगे

क्या है यह पूरा मामला और क्यों बढ़ रहा है विवाद?

'सिख्स इन महाराष्ट्र' के अध्यक्ष और शिवसेना के नेता गुरज्योत सिंह कीर ने आरोप लगाया है कि फिल्म में आर माधवन का किरदार हाथ में सिगरेट लिए गुरु गोबिंद सिंह के 'दशम ग्रंथ' की पवित्र पंक्तियां पढ़ रहा है। इस शिकायत में माधवन के साथ-साथ अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर का नाम भी शामिल है। समुदाय का कहना है कि यह क्रिएटिविटी नहीं बल्कि धार्मिक भावनाओं का अपमान है। गुरज्योत सिंह कीर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपना विरोध जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि गुरबाणी कोई साधारण डायलॉग नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आदित्य धर, आर माधवन और रणवीर सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख समुदाय से माफी नहीं मांगी, तो उनका विरोध जारी रहेगा और उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।