जान से गुजरते हैं…क्या आप जानते हैं धुरंधर 2 के इस गाने को किसने लिखा था? ये हैं लिरिक्स
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का गाना ‘जान से गुजरते हैं’ पसंद किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये एक कव्वाली है जिसे सालों पहले सुना गया था। बाद में उस्ताद ने दी अपनी आवाज। अब नई धुनों के साथ ये गाना कमाल कर रहा है। ये हैं इस गाने ले लिरिक्स।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म की कहानी, एक्टर्स की दमदार परफॉरमेंस के साथ म्यूजिक की चर्चा हो रही है।आदित्य धर ने अपनी इस फिल्म में 90 के दशक के कई गाने इस्तेमाल किए हैं। उनमें से एक गाना ‘दिल पे जख्म खाते हैं, जान से गुजरते हैं’ खूब पसंद किया जा रहा है। ये गाना सुनने के बाद लगेगा कि कोई पुराना बॉलीवुड सॉंग है। लेकिन असल में ये गाना नहीं बल्कि उस्ताद नुसरत फतेह अली खान की गाई एक कव्वाली है जिसे सबसे पहले 1977 में सुना गया था।
कव्वाली से बन गया साल का सबसे बड़ा गाना
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 में गाना बजता है दिल पे जख्म खाते हैं’। इस गाने को फिल्म के अहम सीन के दौरान फिल्माया गया है। लेकिन असल में ये एक कव्वाली है जिसे सबसे पहले 1977 में सुना गया था। लेकिन असली पहचान इस गाने को 1995 में मिली। उस्ताद नुसरत फतेह अली खान ने एक कव्वाली समारोह में गाया था। इसके अलावा ‘दिल पे जख्म’ नाम की एल्बम में सुनाई दिया। इस गाने को नुसरत फतेह अली खान ने ही शब्दों से पिरोया है। लेकिन कुछ जगह पर मिली जानकारी के मुताबिक गाने को इकबाल सफीपुरी ने लिखा था। अब ये गाना धुरंधर 2 में नई धुनों के साथ सुनाया जा रहा है।
गाने के ये है हिंदी लिरिक्स-
दिल पे ज़ख़्म खाते हैं जान से गुज़रते हैं
जुर्म सिर्फ़ इतना है उनको प्यार करते हैं
वो जो फेर कर नज़रें पास से गुज़रते हैं
ऐ ग़म-ए-ज़माना हम तुझ को याद करते हैं
वो दयार-ए-जानां हो या ज्वार-ए-मय-ख़ाना
गर्दिशें ठहरती हैं हम जहां ठहरते हैं
एतिबार बढ़ता है और भी मोहब्बत का
जब वो अजनबी बन कर यास से गुज़रते हैं
फिल्म की कमाई
बता दें, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों के अंदर ही फिल्म ने 527 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। दुनियाभर में फिल्म को जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की वर्ल्डवाइड कमाई को पीछे छोड़ देगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन