'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच रणवीर सिंह ने एनएमएसी इवेंट में लगाई आग, फैंस बोले- 'इस पीढ़ी का सुपरस्टार घोषित कर दो'
एनएमएसीसी के इवेंट में रणवीर सिंह अपने लुक को लेकर छाए हुए हैं। इवेंट में रणवीर एक बंद गले सूट में बेहद शानदार लग रहे थे। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह ऑडियंस में बैठे थे और स्टेज पर श्रेया घोषाल और शंकर महादेवन अपने गानों से समा बांध रहे थे।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों 'धुरंधर 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट यानी 'धुरंधर' ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। वहीं, 'धुरंधर 2' भी कमाई के मामले में तबाही मचा रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता है। वहीं, मूवी में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से चार चांद लगाया। ऐसे में अब 'धुरंधर 2'की धूम के बीच रणवीर ने मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) की तीसरी वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान रणवीर ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा दी। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्टेज पर रणवीर ने लगाई आग
एनएमएसीसी के इवेंट में रणवीर सिंह अपने लुक को लेकर छाए हुए हैं। इवेंट में रणवीर एक बंद गले सूट में बेहद शानदार लग रहे थे। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह ऑडियंस में बैठे थे और स्टेज पर श्रेया घोषाल और शंकर महादेवन अपने गानों से समा बांध रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रणवीर का फेमस सॉन्ग 'ये लो ये लो तू फ्लोर पे जब है आई...' गाया तो धुरंधर एक्टर खुद को रोक नहीं पाए और डांस करते हुए स्टेज पर पहुंच जाते हैं। रणवीर के स्टेज पर पहुंचते ही पूरा माहौल बदल जाता है। रणवीर की एनर्जी देख नीता अंबानी भी झूमने लगते हैं।
रणवीर को इस पीढ़ी का सुपरस्टार घोषित कर दो
रणवीर सिंह का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर ज्यादातर यूजर्स उन्हें सुपरस्टार कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जबरदस्त!!! भारतीय सिनेमा के किंग रणवीर सिंह के लिए रास्ता बनाइए। आप यहां राज करने आए हैं। हम आपसे प्यार करते हैं ।' एक दूसरा यूजर लिखता है, 'किसी को तो उन्हें इस पीढ़ी का पहला सुपरस्टार घोषित कर देना चाहिए।' एक ने लिखा, 'पूरा शो एक बेहद दिल को छू लेने वाला और शानदार अनुभव था।'
इवेंट में पहुंचे थे ये सितारें भी
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट में रणवीर सिंह के अलावा सलमान खान, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ समेत कई मशहूर हस्तियां भी इस इवेंट में मौजूद थीं। वहीं, रणवीर इस इवेंट में अकेले ही आए थे। उनकी एक्ट्रेस पत्नी दीपिका पादुकोण इस इवेंट में नजर नहीं आईं।
'धुरंधर' के बारे में
'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन