Dhurandhar 2 Rakesh Bedi Added This Funny Dialogue your buttocks are very white ranveer singh film धुरंधर 2: राकेश बेदी ने खुद से सीन में जोड़ा था ये मजेदार डायलॉग, सेट पर फूट कर हंसने लगे थे लोग, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2: राकेश बेदी ने खुद से सीन में जोड़ा था ये मजेदार डायलॉग, सेट पर फूट कर हंसने लगे थे लोग

राकेश बेदी ने धुरंधर 2 में जमील जमाली का किरदार निभाया है। एक्टर के कई डायलॉग्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्हीं डायलॉग्स में से एक- 'योर बटक्स आर वैरी व्हाइट' राकेश बेदी ने खुद से सीन में जोड़ा था। 

Sun, 5 April 2026 03:14 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2: राकेश बेदी ने खुद से सीन में जोड़ा था ये मजेदार डायलॉग, सेट पर फूट कर हंसने लगे थे लोग

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म में लीड रोल में तो रणवीर सिंह नजर आए हैं लेकिन जितनी रणवीर सिंह की तारीफ हो रही है उतनी ही तारीफ हो रही है जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी की। राकेश बेदी के डायलॉग्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। राकेश बेदी के इन्हीं डायलॉग्स में से एक डायलॉग है- 'योर बटक्स आर वैरी व्हाइट'। राकेश बेदी ने फिल्म में ये डायलॉग खुद जोड़ा था। इतना ही नहीं, उन्होंने इसके लिए सीन में बत्तख भी बाद में जुड़वाए थे।

कब आता है राकेश बेदी का ये मजेदार डायलॉग?

राकेश बेदी का 'योर बटक्स आर वैरी व्हाइट' डायलॉग जब फिल्म में आता है तब हॉल में लगभग सभी लोग हंस रहे थे। उनका ये डायलॉग तब आता है जब जमील जमाली का किरदार नवाब शफीक के किरदार से मिलने जाता है। जमील जमाली का किरदार वहां देरी से पहुंचता है और चापलूसी के अंदाज में कहता है- 'योर बटक्स आर वैरी व्हाइट'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के जमील जमाली एक्टर राकेश बेदी के लिए आया पाकिस्तान से मैसेज

राकेश बेदी के मन में कहां से आया ये डायलॉग?

द लल्लनटॉप से खास बातचीत में राकेश बेदी ने बताया कि उन्होंने ये डायलॉग खुद सीन में जोड़ा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी बचपन में सुना था कि बत्तखों को कुछ लोग बटक भी बोलते हैं। उनके दिमाग में ये बात थी। इसके बाद उन्होंने ये डायलॉग सोचा। राकेश बेदी बताते हैं कि पहले उस फ्रेम में बत्तखें नहीं थीं। उन्होंने आदित्य धर से पूछा कि क्या वो बाद में इस सीन में बत्तख डाल सकते हैं। उन्हें जवाब मिला हां। इसके बाद राकेश बेदी ने वो डायलॉग बोला। एक्टर बताते हैं कि जब उन्होंने ये डायलॉग बोला उस वक्त सेट पर सब फूट कर हंसने लगे और फिर वो डायलॉग फिल्म में रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' में जमील मेरा पहला फेमस किरदार नहीं, राकेश ने किया इस फिल्म का जिक्र

बैंकॉक में शूट हुआ था राकेश बेदी का ये सीन

राकेश बेदी ने बताया कि ये सीन उन लोगों ने बैंकॉक में शूट किया था। एक्टर ने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि वो डायरेक्टर को कुछ ऐसा दें जो उन्होंने कभी देखा नहीं हो। राकेश बेदी ने कहा कि फिल्म से जुड़े लोगों को ऐसी कोशिश करनी चाहिए कि वो डायरेक्टर को कुछ ऐसा दें जो वो नहीं सोच पाया क्योंकि उसका ध्यान हजार चीजों पर होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘इंदिरा गांधी और मोदी पर भी तो...’धुरंधर 2 एक्टर राकेश बेदी ने कसा कंगना पर तंज

धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। रणवीर सिंह की मूवी ने अपनी ही फिल्म धुरंधर समेत कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं।

लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।