अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स बोले- '90 के दशक में वापस'
पिछले साल, एक अवॉर्ड फंक्शन में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की मुलाकात हुई थी और उन्होंने अपने मशहूर गाने 'चुरा के दिल मेरा' पर डांस भी किया था। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था। ,

बॉलीवुड खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी 90 के दशक की एक हिट ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक थे। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। उनकी जोड़ी को ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी काफी पसंद किया जाता था। यही नहीं उस दौर में दोनों कथित तौर पर अफेयर की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। पिछले साल, एक अवॉर्ड फंक्शन में दोनों की मुलाकात हुई थी और उन्होंने अपने मशहूर गाने 'चुरा के दिल मेरा' पर डांस भी किया था। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था। ऐसे में अब एक बार फिर ये दोनों स्टार्स एक अवॉर्ड फंक्शन में मिले, और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
फिर साथ दिखे अक्षय-शिल्पा
अक्षय और शिल्पा के वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों एक-दूसरे से बातें करते और जोर-जोर से हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अक्षय ग्रे कलर के सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, शिल्पा शेट्टी ब्लैक कलर के डीप नेक गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस का हाई बन और उनके गले का नेकलेस उन्हें और भी शानदार बना रहा है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से बात करते और जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। नीचे वीडियो देखें...
लोगों ने किए जमकर कमेंट्स
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो पर फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। कईयों ने तो अक्षय की टांग भी खींची। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ऐसा लग रहा है जैसे 90 के दशक में वापस आ गए हों।' एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'वे एक साथ बहुत खूबसूरत और सेक्सी लग रहे हैं अक्षय कुमार।' एक और नेटिजन ने कमेंट किया, 'उन्हें एक साथ फिल्म करनी चाहिए... आजकल 50 साल की अभिनेत्रियां भी अच्छी दिखती हैं और फिट रहती हैं, इसलिए पुराने हीरो को उनके साथ, यानी 90 के दशक की हीरोइनों के साथ फिल्में करनी चाहिए। इससे काफी चर्चा होगी और वे सभी बेहद टैलेंटेड हैं और कास्टिंग के लिए भी एकदम सही हैं... आजकल कोई भी युवा अभिनेत्रियों की परवाह नहीं करता, शादी के बाद उनका करियर खत्म मान लिया जाता है... ये पुराने हीरो अभी भी अपनी आधी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस क्यों कर रहे हैं?'ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर मौजूद हैं।
अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी की फिल्में
अक्षय और शिल्पा ने 'इंसाफ', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'जानवर' और 'धड़कन' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
अक्षय फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में रवीना टंडन के साथ बड़े पर्दे पर फिर से नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 26 जून, 2026 को रिलीज होने वाली है। 'वेलकम टू द जंगल' के अलावा, अक्षय के पास 'भूत बंगला', 'हैवान' और 'गोलमाल 5' भी हैं। 'भूत बंगला' 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की लहर के चलते इस फिल्म की रिलीज टल सकती है। लेकिन, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन