धुरंधर 2 देखने के बाद लोग सुन रहे सनी देओल की फिल्म ये गाना, क्या आपको भी आया था याद?
धुरंधर 2 के कई गाने आपको 90 के दशक में खींच ले जाते हैं। इसका एक ऐसा ही गाना है जिससे सुनने के बाद कई लोग यूट्यूब पर सनी देओल की एक पुरानी फिल्म का गाना सुन रहे हैं। चेक करें क्या आपको भी मूवी देखते समय याद आया था?

धुरंधर 2 में आदित्य धर ने म्यूजिक के शौकीनों को कई धड़कनें बढ़ाने वाले मोमेंट्स दिए हैं। उन्होंने 90 के दशक के कुछ गाने फिल्म में डालकर नॉस्टैल्जिया क्रिएट किया है। वहीं नुसरत फतेह अली का सॉन्ग 'दिल पे जख्म खाते हैं' लेकर इसे पाकिस्तान से भी कनेक्ट किया है। इंट्रेस्टिंग बात है कि मिलेनियल दर्शक ये गाना सुनने के बाद यूट्यूब पर सनी देओल की फिल्म जीत का एक गाना सुन रहे हैं, जिसके बोल हैं, ‘दिल का क्या करें साहिब’।
क्या आपको ध्यान आया ये गाना?
जीत के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो है, 'दिल का क्या करें साहिब'। फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान, तब्बू और करिश्मा कपूर भी हैं। गाना तब्बू पर फिल्माया गया है। इसके बोल हैं, 'कभी सोचते हैं, उन्हें हम भुला दें कभी सोचते हैं कि उन्हें याद कर लें। दिल का क्या करें साहिब, हम उन्हीं पे मरते हैं।' इस गाने की लय नुसरत फतेह अली के गाने 'दिल पे जख्म खाते हैं' से काफी मिलती-जुलती है। यही वजह है कि थिएटर्स में बैठे 90 के दशक वाली पॉपुलेशन को जीत का गाना याद आ गया।
लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
यूट्यूब पर कई दर्शक धुरंधर 2 देखने के बाद दिल का क्या करें साहिब सुन रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, धुरंधर 2 के गाने के बाद कौन-कौन इसे सुनने आया? इस पर कई लोगों ने हां लिखा है। एक ने लिखा है, बच्चों ने इसे धुरंधर के बाद सुना, लेजेंड्स पहले से सुन रहे हैं। एक ने लिखा है, मैं यहां धुरंधर के जान से गुजरते के बाद आया हूं। उसकी मेलोडी मुझे यहां ले आई। एक ने लिखा है, पाकिस्तान का पहला दामाद सनी देओल और दूसरा जसकीरत रांगी।
धुरंधर 2 में पसंद किए जा रहे ये गाने
धुरंधर 2 में आदित्य धर ने 90 के दशक के सिनेप्रेमियों का पूरा ध्यान रखा है। उन्होंने तिरछी टोपी वाले, बाजीगर ओ बाजीगर, हम प्यार करने वाले गाने भी लिए हैं। जिन्हें सुनकर थिएटर में खूब सीटियां बज रही हैं। हालांकि कई लोगों का मानना है कि पहले पार्ट के गानों जैसा क्रेज दूसरा पार्ट नहीं क्रिएट कर पाया।
दिल पे जख्म खाते हैं लिरिक्स
दिल पे जख्म खाते हैं
जान से गुजरते हैं
दिल पे जख्म खाते हैं
जान से गुजरते हैं
दिल पे जख्म खाते हैं
जान से गुजरते हैं
दिल पे जख्म खाते हैं
जान से गुजरते हैं
दिल पे जख्म खाते हैं
जान से गुजरते हैं
जुर्म सिर्फ इतना है
जुर्म सिर्फ इतना है
उनको प्यार करते हैं
जुर्म सिर्फ इतना है
उनको प्यार करते हैं
जुर्म सिर्फ इतना है
उनको प्यार करते हैं
वो जो फेरकर नजरें पास से गुजरते हैं
वो जो फेरकर नजरें पास से गुजरते हैं
ऐ गम-ए-जमाना हम तुझको याद करते हैं
दिल पे जख्म खाते हैं
जान से गुजरते हैं
दिल पे जख्म खाते हैं
जान से गुजरते हैं
दिल पे जख्म खाते हैं
जान से गुजरते हैं
जुर्म सिर्फ इतना है
उनको प्यार करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन