check 6 points of dhurandhar 2 you should know if want to watch movie in theatre from songs to violence धुरंधर 2 देखने की है तैयारी तो इन 6 पॉइंट्स से समझें आपको फिल्म पसंद आएगी या नहीं
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनधुरंधर 2 देखने की है तैयारी तो इन 6 पॉइंट्स से समझें आपको फिल्म पसंद आएगी या नहीं

धुरंधर 2 देखने की है तैयारी तो इन 6 पॉइंट्स से समझें आपको फिल्म पसंद आएगी या नहीं

धुरंधर देखने की तैयारी है और कई तरह के रिव्यूज और रील्स देखकर लग रहा है कि फिल्म देखने जाना चाहिए या नहीं तो यहां 6 पॉइंट्स हैं जो आपके काम के हो सकते हैं।

Kajal SharmaThu, 19 March 2026 07:33 PM
1/6

गानों से उम्मीदें

धुरंधर के पहले पार्ट की कई सारी खासियतों में से इसके गाने भी थे। चाहे फिल्म में लिए गए पुराने गाने हों जैसे हवा-हवा, रम्बा हो, कारवा या फिर नए फास्ला, शरारत, धुरंधर का टाइटल सॉन्ग, सारे टॉप नॉच थे। पार्ट 2 में आपको लग सकता है कि गानों का प्लेसमेंट ठीक नहीं है। जैसे जसकीरत जब जेल जा रहा होता है तो हम प्यार करने वाले गाना बजने लगता है। गाना नॉस्टैल्जिया क्रिएट करता है लेकिन आप समझ नहीं पाएंगे कि कनेक्ट कैसे करें। धुरंधर द रिवेंज के गाने अभी भी दिल में पार्ट 1 की तरह जगह नहीं बना पाए।

2/6

क्या आप पहचाने ये गाना?

बाकी गानों में आरी-आरी ही सबसे ज्यादा सुना जा रहा है लेकिन ये धुरंधर टाइटल ट्रैक की टक्कर का नहीं है। अगर आप फिल्म में 'हम प्यार करने वाले' गाने को पहचान नहीं पाए तो बता दें कि ये दिल फिल्म का गाना है।

3/6

'टू मच' खून-खराबा

अगर आप खून-खराबा या गालियों को लेकर सेंसिटिव हैं तो कई सीन्स पर आंखें बंद करनी पड़ेंगी। गालियां, स्लैंग्स भी काफी हैं, बीप होने के बाद भी समझ आ रहा है कि क्या बोला गया। पहले पार्ट में हमजा घायल था, धुरंधर द रिवेंज में कुछ ज्यादा ही घातक है।

4/6

रहमान डकैत की याद

दर्शकों को उम्मीद थी कि शायद रहमान डकैत का हॉस्पिटल वाला सीन दिखाया जाएगा, इस पर भी आपको निराशा हो सकती है। अक्षय खन्ना का स्वैग बेशक मिस करेंगे। रणवीर सिंह जब दी-दी गाने में रहमान डकैत स्टाइल में एंट्री करते हैं तो हर फ्रेम में अक्षय खन्ना याद आते हैं।

5/6

आदित्य धर का प्रॉमिस

आदित्य धर ने फिल्म रिलीज होने के पहले दर्शकों से वादा किया था कि उनके इमोशंस का ध्यान रखा जाएगा। अगर आप सेंसिटिव हैं तो कुछ सीन रुला देंगे, कुछ दहलाएंगे और कुछ को देखकर आप सीटी मारने पर भी मजबूर हो सकते हैं। क्लाइमैक्स का सरप्राइज फिल्म के सारे अप्स-एंड-डाउंस को ढक देता है और आपको काफी पसंद आएगा।

6/6

एंड क्रेडिट

आदित्य धर ने यह भी अपील की थी कि लास्ट तक रुकना है। फिल्म खत्म होने के बाद जसकीरत की ट्रेनिंग दिखती है। इसके बाद एंड क्रेडिट दिखने लगता है। कई लोगों को लगता है कि मूवी खत्म हालांकि नंबरिंग के बाद भी एक सीन दिखेगा। इसलिए आपको प्रोजेक्टर बंद होने तक रुकना है। कुल मिलाकर आप अगर ये उम्मीद लेकर जा रहे हैं कि यह पहले पार्ट से बेटर होगी तो थोड़ी निराशा हो सकती है। अगर सिर्फ मनोरंजन के लिए बिना एक्सपेक्टेशंस के जाते हैं तो आपको फिल्म पसंद आएगी।