dhurandhar 2 actor rakesh bedi says he was giving hint in part 1 in ranveer scenes about his character as jamil jamali धुरंधर 2 में बड़े सरप्राइज पर बोले राकेश बेदी- मैं पहले पार्ट से दे रहा था क्लू, बताया कौन से थे वो सीन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 में बड़े सरप्राइज पर बोले राकेश बेदी- मैं पहले पार्ट से दे रहा था क्लू, बताया कौन से थे वो सीन

धुरंधर 2 में जमील जमाली ने दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। हम यहां स्पॉयलर नहीं देंगे वही बताएंगे जो राकेश बेदी ने एक इंटरव्यू में बताया। वह बोले कि पहले पार्ट से ही वह क्लू दे रहे थे कि उनका रोल कुछ और है।

Sat, 21 March 2026 07:28 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 में बड़े सरप्राइज पर बोले राकेश बेदी- मैं पहले पार्ट से दे रहा था क्लू, बताया कौन से थे वो सीन

धुरंधर 2 में राकेश बेदी का रोल काफी लेयर्स लिए हुए है। पहले पार्ट में उन्होंने लोगों को हंसाया वहीं दूसरे पार्ट में बड़ा सरप्राइज दिया। एक इंटरव्यू के दौरान राकेश बेदी ने अपने रोल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि दूसरे पार्ट में उन्होंने जो धमाका किया है, उसकी भूमिका वह पहले पार्ट से ही कर रहे थे। उन्होंने कुछ क्लूज भी दिए जो आप अब पहला पार्ट देखेंगे तो समझ में आएगा।

सोचा नहीं था इतना क्रेज होगा

राकेश बेदी CNN-News18 से बात कर रहे थे। फिल्म की सक्सेस पर बोले, ‘कभी सोचा नहीं था कि इतना क्रेज हो जाएगा। ये तो कोई भी नहीं कह सकता अपने प्रोडक्ट के बारे में। लेकिन इतना जरूर था कि अलग चीज बनाई जा रही है। इस फिल्म ने कई रूढ़िवादी मानदंडों को तोड़ा है। फिल्मी स्पाई दुनिया को तोड़ा है, स्पाई हेलीकॉप्टर से भी उतर सकते हैं। किसी दूसरे देश की पार्लियामेंट में भी उतर सकते हैं। आदित्य ने स्पाई वर्ल्ड को नया आयाम दिया है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘धुरंधर 2 अगर 1000 करोड़ कमाती है तो 500 करोड़ राकेश बेदी की वजह से होंगे’

दो हिस्सों में इसलिए बांटी फिल्म

एक इवेंट में यामी गौतम ने कहा था कि धुरंधर 2 पार्ट 1 से ज्यादा सफल होगी। इस पर कुछ डाउट्स थे? राकेश बेदी बोले, 'संदेह नहीं था, मुझे लग रहा था कि बहुत सफल होगी। यह अलग फिल्म नहीं है जो कि इस तरह से आगे बढ़ी। अगर हम इसे ठीक से एडिट कर देते तो ये तीन घंटे की फिल्म हो जाती लेकिन फिर हर चीज कम हो जाती, वैल्यू कम हो जाती। मेरा रोल बहुत आधा हो जाता, अर्जुन रामपाल का रोल आधा हो जाता, सारा मजा आधा हो जाता। ये एक ही फिल्म थी। 7 घंटे की फिल्म तो कोई नहीं देख पाता इसलिए दो हिस्सों में बांटी गई।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2: क्या सच में उजैर बलोच के गैंग में घुसा था कोई भारत का एजेंट?

क्या प्रोपागैंडा है फिल्म?

जो लोग कहते हैं कि प्रोपागैंडा फिल्म है, उन्हें क्या कहेंगे? इस पर राकेश बेदी बोले, 'मुझे ये बताइए कि पाकिस्तान के कौन से ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने ये नहीं कहा कि हमारे मोदी चायवाले नहीं हैं, लोग तो क्या मोदी खुद कहते हैं। डिमॉनेटाइजेशन नहीं हुआ था क्या। किस कारण से हुआ था वो लोगों को पता नहीं है, अब बता बताया गया। सिनेमा है तो थोड़ा सा रस तो डालना पड़ेगा वरना वो डॉक्युमेंट्री बन जाएगी।'

धुरंधर रोल का उरी कनेक्शन

धुरंधर में रोल कैसे मिला, इस बारे में राकेश बेदी बोले, 'आदित्य धर बोल चुके हैं कि राकेश बेदी को मैंने उसी दिन कास्ट कर लिया था जिस दिन इन्होंने उरी में मेरे लिए एक सीन किया था। मैं बहुत खुश हूं कि डायरेक्टर इतना ईमानदार है कि उसने बोल दिया कि उसने मुझे 5 साल पहले कास्ट कर लिया था।'

धुरंधर 2
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में यामी गौतम की सीटी बजाओ एंट्री, आदित्य धर ने हक से किया कनेक्ट

पहले पार्ट से दी थी हिंट

राकेश बेदी से पूछा गया कि क्या उन्हें पता था कि कैरेक्टर का ग्राफ कैसे होगा? यानी पार्ट 1 में कैसे शुरू हुआ और पार्ट 2 में कैसे खत्म? इस पर राकेश बोले, 'मुझे पता था वर्ना मैं करता भी कैसे। अगर आप ध्यान से देखें तो पहले पार्ट में मैंने रणवीर को कुछ लुक्स दिए थे। जब मैं कार में जा रहा था, जब मैंने उसे पहली बार देखा, मैं उसे नोटिस कर रहा था। कई जगह पर मैंने उसे छोटे-छोटे क्लूज दिए थे क्योंकि उसे नहीं पता था कि मुझे पता था कि वह मेरा असेट है और मुझे उस पर काम करना है। इसके बाद मेरी प्लानिंग शुरू होती है कि कैसे इसको पता भी ना चले और एक के बाद एक मैं लोगों को खत्म करता जाऊं। इसको टॉप पर ले जाऊं। राइटर ने कहानी लिखी पर एक्टर तो क्राफ्ट बनाएगा।'

जमील जमाली सीन धुरंधर

पॉकिस्तानी पॉलिटीशियंस को किया स्टडी

राकेश बेदी ने बताया कि जमील जमाली का रोल प्ले करने के लिए बहुत से पाकिस्तानी पॉलिटीशियंस को स्टडी किया था। नबील गबोल बेकार ही खुश हो रहे हैं। उन्होंने रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी तारीफ की। कहा कि वह एनर्जी से भरपूर हैं, आज के समय में उनके जैसे एक्टर्स नहीं हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।