धुरंधर 2 के गाने ‘ओए ओए’ की ओरिजिनल सिंगर सपना मुखर्जी बोलीं-आवाज को बदला नहीं, उसे इज्जत दी
धुरंधर 2 में इस्तेमाल हुए गाने ‘ओए ओए तिरछी टोपीवाले’ की ओरिजिनल सिंगर ने अपना रिएक्शन दिया है। सिंगर सपना मुखर्जी ने इस गाने के जरिए उन्हें इज्जत देने की बात कही है। इसके अलावा फिल्म में कई 90 के दशक के गाने सुनाई दिए गए हैं।

धुरंधर के दोनों पार्ट में 80 और 90 के दशक के कई आइकॉनिक गानों को नए तरह से पेश कर ऑडियंस को सरप्राइज कर दिया है। धुरंधर 2 के अंत में एक गाना फिल्म त्रिदेव का भी है 'ओए ओए।।।ऐ तिरछी टोपीवाले'। ये गाना फिल्म के अंत में जमील जमाली के किरदार पर फिल्माया गया है जब बड़े साब दाऊद से उनकी मुलाकात का सीन दिखाया जाता है। इस गाने को अपनी आवाज देने वाली सिंगर सपना मुखर्जी ने धुरंधर 2 में इस्तेमाल किए गए उनके गाने पर अपना रिएक्शन दिया है।
सिंगर ने जताई खुशी
पीटीआई के साथ बातचीत में सपना मुखर्जी ने कहा कि इस गाने को इतनी इज्जत के साथ वापस लाने और फिल्म में सही जगह इस्तेमाल किए जाने के लिए आदित्य धर पूरे क्रेडिट के हकदार हैं। फिल्म में मेरी आवाज बदली नहीं गई है, उसे इज्जत दी गई है। ये एक आर्टिस्ट के लिए सब कुछ है। सपना ने इस गाने को कंपोज़ करने वाले कल्यानजी-आनंदजी, विजू शाह और गाने लिखने वाले गीतकार आनंद बक्शी को एक ऐसा गाना बनाने का क्रेडिट दिया जो सालों बाद भी ऑडियंस को पसंद आ रहा है।

फिल्म के खास सीन में रखा गाना
ओए ओए गाना 1989 में आई फिल्म त्रिदेव में इस्तेमाल किया गया था। इस गाने को सपना मुखर्जी के साथ अमित कुमार ने गाया था। कल्यानजी-आनंदजी ने बनाया था। धुरंधर 2 में इस गाने को अंत में एक बहुत ही खास सीन में इस्तेमाल किया गया है जो ऑडियंस को पसंद आ रहा है।
धुरंधर 2 में कई पुराने गाने
बता दें, धुरंधर 2 में आदित्य धर ने कई पुराने गानों का इस्तेमाल किया है। शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर का टाइटल सॉन्ग 'बाजीगर मैं बाजीगर' रणवीर के एक खास सीन पर फिल्माया गया है। संजय दत्त पर फिल्माया गाना 'तम्मा तम्मा', नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली 'दिल पे जख्म खाते हैं', इसके अलावा शुरुआत में ही आमिर खान और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गाना ‘हम प्यार करने वाले हैं’ सुनाई देता है। आदित्य धर ने फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक पर बारीकी से काम किया है। उनके चुने हुए ये गाने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को खास बनाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन