dhurandhar 2 beats dhurandhar lifetime collections, pushpa 2 hindi collection now will break kgf 2 this record Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ने सिर्फ 11 दिनों में तोड़ा धुरंधर और पुष्पा 2 का ये रिकॉर्ड, आज KGF 2 की बारी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ने सिर्फ 11 दिनों में तोड़ा धुरंधर और पुष्पा 2 का ये रिकॉर्ड, आज KGF 2 की बारी

Dhurandhar 2 रणवीर सिंह की फिल्म्द धुरंधर 2 ने पहले पार्ट धुरंधर के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही पुष्पा 2 के हिंदी कलेक्शन रिकॉर्ड भी टूट गया है। आज फिल्म यश की KGF 2 के कलेक्शन को पछाड़ने वाली है। आज बन सकता है ये नया रिकॉर्ड।

Mon, 30 March 2026 07:28 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ने सिर्फ 11 दिनों में तोड़ा धुरंधर और पुष्पा 2 का ये रिकॉर्ड, आज KGF 2 की बारी

Dhurandhar 2 आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म की कहानी, किरदार, डायलॉग की चर्चा हो रही है। म्यूजिक ब्लॉकबस्टर हो गया है और फिल्म हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही है। अब धुरंधर 2 ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है। फिल्म ने अपने पहले पार्ट धुरंधर के कलेक्शन के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को सिर्फ 11 (पेड प्रीव्यू को मिलकर) दिनों में पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही पुष्पा 2 का हिंदी वर्जन भी पीछे रह गया है। अब आज फिल्म KGF 2 को पछाड़ने वाली है।

धुरंधर 2 ने तोड़ा धुरंधर का रिकॉर्ड

Sacnilk के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने अपने दूसरे वीकेंड पर धमाका कर दिया है। फिल्म ने शनिवार को 62.85 करोड़ और रविवार को 68.10 करोड़ के कलेक्शन के साथ इंडिया में कुल 846.67 करोड़ कमा लिए। इससे पहले आए पहले पार्ट का लाइफटाइम कलेक्शन 840.20 करोड़ था। कई हफ्ते के इस कलेक्शन को दूसरे पार्ट ने सिर्फ 11 दिनों में पीछे छोड़ दिया था। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का हिंदी कलेक्शन 812.14 करोड़ को भी पार कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर मिलने से पहले गौरव गेरा ने छोड़ दी थी मुंबई, लोगों को कर दिया सरप्राइज
धुरंधर 2

इन फिल्मों को पछाड़ा

19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर ने अपने इन 11 दिनों में देश की सबसे बड़ी फिल्में जैसेकल्कि के लाइफटाइम इंडिया कलेक्शन 646 करोड़, RRR के 782.20 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। आज ये फिल्म यश स्टारर फिल्म KGF चैप्टर 2 के 859.70 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। इसके आगे अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का 1,234.10 करोड़ और बाहुबली 2 का 1,030.42 करोड़ का पहाड़ जैसा कलेक्शन पार करना बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है आने वाले समय में धुरंधर 2 इन फिल्मों के इस कलेक्शन को टक्कर दे सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर देखने के बाद इस एक्टर से इम्प्रेस हो गए KGF डायरेक्टर, फिल्म कर दी ऑफर



ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म

बता दें, आदित्य धर ने फिल्म के दूसरे पार्टी धुरंधर 2 ने हमजा के बदले की कहानी को आगे बढ़ाते हुए दिखाया है। फिल्म में पाकिस्तान की लियारी की पॉलिटिक्स को शानदार तरीके से पेश किया। हमजा के असली किरदार जसकीरत सिंह रांगी की जर्नी इमोशनल करती है। शानदार म्यूजिक और सपोर्टिंग एक्टर्स के काम की तारीफ हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म कमाई का नया रिकॉर्ड बना सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आर माधवन ने सिर्फ 12 दिनों में शूट किया धुरंधर में अपना किरदार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।