1/6South OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी साउथ की कई फिल्में और सीरीज धमाल मचाने वाली हैं। यानी ये पूरा हफ्ता आपको एंटरटेनमेंट की कमी नहीं होने वाली है। जी हां, ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म पर साउथ की एक या दो नहीं बल्कि 5 फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। वहीं, दिलचस्प बात ये है कि इस वीक अलग-अलग जॉनर की हैं। तो चलिए जानते हैं ओटीटी पर रिलीज होने वाली साउथ की फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट...

रिलीज की तारीख: 26 मार्च, 2026 ओटीटी: जियो हॉटस्टार 'थाई किझवी' तमिल फिल्म 'पावनुथाई' पर आधारित है, जो एक निडर और तेज-तर्रार 70 साल की साहूकार है और अपने गांव में उसका काफी दबदबा है। राधिका सरथकुमार के मुख्य किरदार वाली यह कहानी हास्य के साथ-साथ आजादी और मजबूती का एक डीप मैसेज देती है। इसमें एक ऐसी बुजुर्ग महिला को दिखाया गया है जो समाज की उम्मीदों की बेड़ियों में बंधने से साफ इनकार कर देती है। इसे आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग मिली है

रिलीज की तारीख: 27 मार्च, 2026 ओटीटी: जियो हॉटस्टार विजय सेतुपति अभिनीत, काट्टान एक जासूसी सीरीज है। इसमें दिखाया गया है कि एक दूरदराज के गांव में एक घटना घटित होती है, जहां एक कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप मच जाता है। जब इस मामले को सुलझाने के लिए एक बंद पड़ा पुलिस स्टेशन फिर से खुलता है, तो छिपे हुए सच की परतें एक-एक करके सामने आने लगती हैं। यह कहानी मुथु नाम के एक रहस्यमयी किरदार पर भी रोशनी डालती है।

रिलीज की तारीख: 27 मार्च, 2026 ओटीटी:ManoramaMAX बीजू मेनन और जोजू जॉर्ज अभिनीत वलाथु वशाथे कल्लन, जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित यह फिल्म सैमुअल की कहानी है। सैमुअल एक पिता है जो अपनी जिंदगी की एक बड़ी त्रासदी से जूझ रहा है, और इसी दौरान वह एक बेहद पेचीदा और बड़े दांव वाले मामले की जांच में उलझ जाता है। जैसे-जैसे एक युवा महिला के लापता होने के मामले में एक पुलिस अधिकारी की मिलीभगत का शक गहराता जाता है, सैमुअल धोखे, बदले और नैतिक दुविधाओं के एक खतरनाक जाल में फंसता चला जाता है। यह फिल्म भावनात्मक गहराई और जबरदस्त सस्पेंस का एक बेहतरीन मेल है।

रिलीज की तारीख: 26–27 मार्च, 2026 ओटीटी: ETV Win संप्रदायिनी सुप्पिनी सुद्दापूसानी एक तेलुगू फिल्म है। ये एक अफरा-तफरी और कॉमेडी का एक मजेदार मिश्रण पेश करती है। इसकी कहानी एक मध्यम-वर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो अचानक एक बड़ी मुसीबत में फंस जाता है। जब उनके घर के अंदर ही एक पुलिस अधिकारी की मौत हो जाती है, तो परिवार वाले उसकी लाश को चुपके से ठिकाने लगाने की कोशिश करते हैं। इसी कोशिश के दौरान कई तनावपूर्ण, लेकिन मजेदार हालात पैदा होते हैं।

रिलीज की तारीख: 27 मार्च, 2026 ओटीटी: SunNXT साल 2000 के दशक के मध्य की पृष्ठभूमि पर आधारित, 'माया बिम्बम' जीवा की कहानी है। ये एक ऐसा नौजवान जो आकर्षण और सच्चे प्यार के बीच की धुंधली लकीरों को समझने की कोशिश कर रहा है। दोस्तों की गलत सलाह से प्रभावित होकर, वह एक ऐसी गलती कर बैठता है जो उसकी जिंदगी ही बदल देती है और जिसके गंभीर भावनात्मक परिणाम सामने आते हैं।
