Dhurandhar 2 Record Ranveer Singh film became first hindi movie to cross 100 crore on opening day धुरंधर-2 ने पहले दिन ही बना डाला रिकॉर्ड, इन 10 फिल्मों को छोड़ा पीछे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर-2 ने पहले दिन ही बना डाला रिकॉर्ड, इन 10 फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Day 1 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं, कई सारी फिल्मों को मात भी दे दी है।

Fri, 20 March 2026 07:18 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर-2 ने पहले दिन ही बना डाला रिकॉर्ड, इन 10 फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Opening Day Collection: स्पॉई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। बता दें, आज तक किसी भी हिंदी फिल्म ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई नहीं की है। मतलब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पहली बॉलीवुड फिल्म है जिसने डे1 पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। इतना ही नहीं, साउथ और बॉलीवुड की 10 फिल्मों को पीछे भी छोड़ा है।

‘धुरंधर 2’ की पहले दिन की कमाई

‘धुरंधर 2’ 18 मार्च के दिन चुनिंदा शहरों के सिमित थिएटर्स में रिलीज हुई थी इसलिए इसे डे0 कहा जा रहा है। डे0 पर फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मतलब फिल्म ने कुल 145.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे भी पता नहीं था…, एक्टर को नहीं पता था वही निभा रहे हैं बड़े साहब का रोल
डेबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे043 करोड़ रुपये
डे1102.55 करोड़ रुपये
कुल कमाई145.55 करोड़ रुपये
,

‘धुरंधर 2’ से पहले किस हिंदी फिल्म के नाम था सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड?

‘धुरंधर 2’ से पहले डे1 पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के पास था। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में बड़े साहब को देख आप भी चौंके? कहां है दाऊद, अब कैसा दिखता है, जानें

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘सालार पार्ट 1’, ‘आदिपुरुष’, ‘देवरा पार्ट 1’, ‘जवान’, ‘कुली’, ‘लियो’, ‘एनिमल’, ‘दे कॉल हिम ओजी’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ काे पीछे छोड़ा है। आइए आपको बताते हैं कि इन फिल्मों ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की थी।

फिल्मओपनिंग डे कलेक्शन
धुरंधर 2102.55 करोड़ रुपये
कल्कि 2898 एडी95.30 करोड़ रुपये
सालार पार्ट 190.70 करोड़ रुपये
आदिपुरुष86.75 करोड़ रुपये
देवरा पार्ट 182.50 करोड़ रुपये
जवान75 करोड़ रुपये
कुली65 करोड़ रुपये
लियो64.80 करोड़ रुपये
एनिमल63.80 करोड़ रुपये
दे कॉल हिम ओजी63.75 करोड़ रुपये
कांतारा चैप्टर 161.85 करोड़ रुपये
,

इन्हें नहीं पछाड़ पाई ‘धुरंधर 2’

‘धुरंधर 2’ तीन फिल्मों से अब भी पीछे है। ओपनिंग डे पर ‘पुष्पा 2’ ने 162.25 करोड़ रुपये, ‘आरआरआर’ ने 133 करोड़ रुपये और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने 116 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' में दाऊद इब्राहिम का किरदार किसने निभाया है? 'हक' में भी आए थे नजर

‘धुरंधर 2’ के बारे में

लाइव हिन्दुस्तान ने ‘धुरंधर 2’ को 3.5 स्टार्स दिए हैं। अगर आप इस फिल्म का रिव्यू डिटेल में पढ़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।