Dhurandhar 2 Danish Iqbal says he did not know he was bade sahab aditya dhar was secretive ranveer singh film धुरंधर 2 एक्टर को नहीं मालूम था वही निभा रहा बड़े साहब का रोल, बोले- मुझे भी पता नहीं था कि मैं…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 एक्टर को नहीं मालूम था वही निभा रहा बड़े साहब का रोल, बोले- मुझे भी पता नहीं था कि मैं…

धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैंस को उनके सबसे बड़े सवाल का जवाब भी मिल गया है कि आखिर ये बड़े साहब कौन हैं? अब फिल्म में बड़े साहब का किरदार निभाने वाले एक्टर ने बताया है कि उन्हें भी नहीं पता था कि वो बड़े साहब का किरदार निभा रहे हैं। 

Thu, 19 March 2026 08:16 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 एक्टर को नहीं मालूम था वही निभा रहा बड़े साहब का रोल, बोले- मुझे भी पता नहीं था कि मैं…

धुरंधर 1 में बड़े साहब के नाम का इस्तेमाल हो रहा था। धुरंधर की रिलीज के बाद हर किसी के मन में ये सवाल था कि आखिर फिल्म में ये बड़े साहब हैं कौन? धुरंधर 2 की रिलीज के बाद अब इस सवाल से पर्दा उठ गया है। सोशल मीडिया पर हर जगह बस अब बड़े साबह की चर्चा हो रही है। पर क्या आप जानते हैं बड़े साहब का किरदार निभाने वाले एक्टर को भी नहीं मालूम था कि वो बड़े साहब का किरदार निभानेवाले हैं? अगर आपने धुरंधर 2 अबतक नहीं देखी है तो इस आर्टिकल में आपको बड़े साहब की पहचान का स्पॉइलर मिलेगा।

अपने किरदार को लेकर क्या बोले दानिश इकबाल

फिल्म में बड़े साहब शब्द किसी और के लिए नहीं बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लिए इस्तेमाल हुआ है। इस किरदार को निभाया है एक्टर दानिश इकबाल ने। दानिश इकबाल ने अपने किरदार को लेकर बात की और उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वो बड़े साहब का किरदार निभा रहे हैं।

नहीं मालूम था कि निभा रहे हैं बड़े साहब का किरदार

जूम से खास बातचीत में एक्टर दानिश इकबाल ने कहा, “मैं आपको बताता हूं, बड़े साहब की बात तो कभी हुई ही नहीं। मतलब, कुछ महीने पहले तक मुझे भी पता नहीं था कि मैं बड़े साहब का किरदार निभा रहा हूं। मुझे शक था। तो वो (आदित्य) इसे लेकर बहुत सीक्रेटिव थे। उन्होंने बहुत सी बातें अपने तक ही रखी थीं।”

सेट पर हर कोई उन्हें कहता था दाऊद भाई

दानिश इकबाल ने आगे कहा, लेकिन हां, मैं दाऊद का किरदार निभा रहा हूं, मुझे इसके बारे में पता था। लेकिन दाऊद ही बड़े साहब हैं, इसको लेकर मैं 100 पर्सेंट श्योर नहीं था। हर कोई मुझे दाऊद भाई और साहब कहकर बुलाता था। मेरे किरदार के बारे में मुझसे किसी ने कुछ भी नहीं कहा था। तो मेरे सीन्स में हर वक्त मैं हो बोलता था।"

थिएटर एक्टर हैं दानिश इकबाल

दानिश इकबाल की बात करें तो वो एक थिएटर एक्टर हैं। दानिश इकबाल को महारानी 2 से पहचान मिली। उन्होंने सीरीज में दिलशाद मिर्जा का किरदार निभाया था। इसके अलावा दानिश को आपने हक और भकक्षक में देखा होगा। धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत हुई है। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 118.06 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और संजय दत्त जैसे तमाम कलाकार नजर आए हैं। धुरंधर 2 आज यानी 19 मार्च को ही रिलीज हुई है। हालांकि, 18 मार्च को धुरंधर 2 के पेड प्रिव्यूज चलाए गए थे। फिल्म के क्रेज का आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि पेड प्रिव्यूज में भी सिनेमाहॉल लगभग पूरे भरे हुए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।