dhurandhar 2 where is Dawood Ibrahim now how he looks what is his age dead or alive know धुरंधर 2 में बड़े साहब को देख आप भी चौंके? कहां है दाऊद, अब कैसा दिखता है और क्या है उम्र, जानें, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 में बड़े साहब को देख आप भी चौंके? कहां है दाऊद, अब कैसा दिखता है और क्या है उम्र, जानें

धुरंधर 2 देखने वालों के मन में बड़े साहब यानी दाऊद के बारे में इंट्रेस्ट जाग गया है। लोग जानना चाहते हैं कि अब दाऊद कैसा दिखता है। फिल्म में आदित्य धर ने उसे जैसा दिखाया है, दर्शकों को शायद वैसी उम्मीद नहीं थी।

Thu, 19 March 2026 05:51 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 में बड़े साहब को देख आप भी चौंके? कहां है दाऊद, अब कैसा दिखता है और क्या है उम्र, जानें

धुरंधर 2 देखने वालों के मन में बड़े साहब को लेकर जो सवाल था उसका जवाब तो मिल गया। अब दाऊद को लेकर लोगों के मन में कई सवाल रह गए हैं। दाऊद अब कहां है, जिंदा है या नहीं, कैसा दिखता है, उम्र क्या है। ये तो सब जानते हैं कि दाऊद इंडिया का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी है। उस पर 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट्स सहित कई संगीन आरोप हैं। धुरंधर के पहले पार्ट में उसे बड़े साहब के नाम से बुलाया जाता है लेकिन चेहरा रिवील नहीं किया गया। धुरंधर द रिवेंज में दाऊद दिखाया गया है। हालांकि लुक ऐसा जो ज्यादातर लोगों के लिए शॉकिंग था।

भारत में था दाऊद का परिवार

दाऊद इब्राहिम का जन्म भारत में हुआ लेकिन वह इंडिया का ही दुश्मन बन गया। दाऊद 80 के दशक में भारत से भागा। ऐसा भी नहीं था कि वह रातोंरात बिना कुछ लिए भागा हो। उसे पाकिस्तान का सपोर्ट था और प्लानिंग के साथ तगड़ा पैसा लेकर भारत से भागा। मुंबई के पूर्व कमिश्नर डी शिवनंदन उन लोगों में से हैं जिन्हें मुंबई से अंडरवर्ल्ड का सफाया करने का क्रेडिट दिया जाता है। वह एएनआई के पॉडकास्ट में बता चुके हैं कि 1984 में दाऊद इब्राहिम अरेस्ट हुआ था। उसने बेल ली और तभी वो दुबई भाग गया था। जब डी शिवनंदन से पूछा गया कि क्या दाऊद का परिवार भी दुबई में है? इस पर डी शिवनंदन ने जवाब दिया कि दाऊद का परिवार भारत में ही था। उसके भाई अनीस, नूरा, इकबाल। अनीस दुबई में था, नूरा मर चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2: उजैर बलोच ने खेली थी अरशद पप्पू के सिर से फुटबॉल? पढ़ें असली कहानी

दाऊद के पिता थे हलवदार

शिवनंदन ने बताया कि दाऊद के 12 भाई-बहन थे। उसके पिता इब्राहिम कासकर क्राइम ब्रांच में हलवदार थे। उन्होंने बताया कि दाऊद दुबई भाग गया। उसे किसी ने सलाह दी थी जिस वजह से कभी टीवी पर नहीं दिखा। उन्होंने यह भी बताया कि किसी ज्ञानी ने उसको स्ट्रैटजी दी थी कि किसी एफआई आर में नाम नहीं आना चाहिए। शिवनंदन का यह पॉडकास्ट नवंबर 2025 का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में यामी गौतम की सीटी बजाओ एंट्री, आदित्य धर ने हक से किया कनेक्ट

कैसा दिखता है दाऊद

दाऊद इब्राहिम की उम्र अब 70 साल के आसपास है। उसका जन्म 26 जनवरी 1955 में हुआ था। दाऊद अब कैसा दिखता है, ये किसी को नहीं पता। शारजाह के एक मैच में दाऊद की फोटो कैप्चर की गई थी। यह 1986 की बात है। साल 2015-16 के आसपास दाऊद की एक धुंधली सी तस्वीर मीडिया में आ चुकी है।

दाऊद इब्राहिम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘धुरंधर 2 अगर 1000 करोड़ कमाती है तो 500 करोड़ राकेश बेदी की वजह से होंगे’

कहां है दाऊद?

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दाऊद का ठिकाना पाकिस्तान का कराची शहर है। पाकिस्तानी दस्तावेज में दाऊद इब्राहिम का पता कराची में वाइट हाउस, सऊदी मस्जिद के पास बताया गया है। इसके अलावा कराची के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके और नूराबाद में भी उसकी संपत्तियों का जिक्र किया गया है। दाऊद इब्राहिम के खिलाफ जारी इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस में कराची में उसके दो पते दर्ज हैं, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके में मकान नंबर 37 और शहर के पॉश क्लिफ्टन रोड इलाके में सऊदी मस्जिद के पास वाइट हाउस। बताया जाता है कि ये दोनों जगहें एक-दूसरे से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।